ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के देखते हुये आमजनों से अपील...

Admin

Wed, Apr 5, 2023

सूरजपुर.  जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह ने बताया है कि वर्तमान में कोविड-19 एवं इन्फ्लूएंजा के प्रकरण में तेजी से वृद्धि पाई जा रही है। इन रोगों के संचरण के रोकथाम करने हेतु विशेष रूप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है, इस हेतु सभी आमजनों से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक रूप से अपील की जाती है। कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर ही जाये। विशेष रूप से को-मोर्बिड वाले व्यक्तियों और बुजुर्गो को भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचाना है, एवं मास्क का प्रयोग करना है। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी के नियम का अनिवार्य रूप से पालन करना है। छींकते या खासते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल, टिश्यू का इस्तेमाल करें, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना एवं सेनेटाईजर का प्रयोग करना। यदि कोविड के लक्षण पाये जाते है, तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जा कर कोविड जाँच कराये। कोविड जाँच में धनात्मक पाये जाने पर होम आईसोलेशन के नियमों का कड़ाई से पालन करें। कोविड के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार इत्यादि होने पर एवं साथ ही सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जायें तथा चिकित्सक के परामर्श से दवाई ले।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें