ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: कार्य में लापरवाही पर टीपीआई रुद्राभिषेक इण्टरप्राईजेस का अनुबंध निरस्त...दो टीपीआई एजेंसी को कारण बताओं नोटिस...

Admin

Tue, Mar 21, 2023

सूरजपुर. कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक का आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त किया। जिले में कुल 176383 नल कनेक्शन का कार्य किया जाना है। जबकि जिले में केवल 52267 घरेलू नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण किया गया है। कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों को कार्य की प्रगति बढ़ाने हेतु पत्र जारी करने के निर्देश ईई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को दिये हैं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिन ग्रामों में घरेलू नल कनेक्शन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गये है, उन ग्रामों में योजना बनाकर ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करते हुये आवश्यक जलकर का निर्धारण कर जलकर संग्रहित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देश दिये। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित तृतीय पक्ष निरीक्षण एजेंसियों (टीपीआई) द्वारा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं किये जाने के कारण एवं तृतीय पक्ष निरीक्षण एजेंसियों द्वारा कार्यों में लापरवाही बरते जाने के कारण टीपीआई एजेंसी रुद्राभिषेक इण्टरप्राईजेस का अनुबंध निरस्त करने को कहा साथ ही अन्य 02 टीपीआई एजेंसियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में सदस्य सचिव द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें