ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: कलेक्टर ने कमला यादव एवं संतोष बखला को आर्थिक सहायता राशि का चेक किया प्रदाय...

Admin

Mon, May 22, 2023

सूरजपुर. आवेदक संतोष बखला ग्राम केरता, प्रतापपुर का निवासी है, जिनका पुत्र जन्म से दिव्यांग है। जिसका ऑपरेशन ओम हास्पिटल रायपुर में हुआ है, आवेदक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतिमाह लगने वाले दवाई का खर्च वहन करने में असमर्थ है एवं कमला यादव पिता देवसाय ग्राम चपदा विकासखंड ओड़गी का निवासी है, आवेदिका विगत 14-15 वर्षों से शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण दैनिक कार्य नहीं कर पाती दूसरांे के सहारे है। परिवार में वृद्ध पिता के अलावा कोई कमाने वाला नहीं है, जिससे इलाज कराने में बहुत कठनाई हो रही है। ऐसी स्थिति में आवेदक द्वारा कलेक्टर संजय अग्रवाल के पास आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने आवेदन को तत्काल संज्ञान में लेते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संबंधित को आर्थिक सहायता देने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह को निर्देशित किया। जिसके परिपालन में रेडक्रास सोसायटी द्वारा संतोष बखला 10000 एवं कमला यादव 15000 रुपये का चेक मुहैया कराया गया, जिसे कलेक्टर ने आवेदकों को चेक प्रदान किया। उन्होंने आवेदक को राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी लेने तथा श्रमिक पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के लेखा प्रभारी लक्षण धारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें