ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: एमए हिन्दी अंतिम वर्ष स्वाध्यायी छात्रों की मौखिक परीक्षा 2 मार्च को...

Admin

Thu, Feb 23, 2023

सूरजपुर. शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एम.ए. हिन्दी अंतिम वर्ष स्वाध्यायी छात्रों की प्रश्नपत्र नवम एवं दशम जिसमें पत्रकारिता प्रशिक्षण, अनुवाद विज्ञान, लोक साहित्य व छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य विषय की मौखिकी परीक्षा 02 मार्च 2023 को होना सुनिश्चित हुआ है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के द्वारा बाह्य परीक्षक मौखिक परीक्षा संपन्न कराने हेतु डॉ. विजय लक्ष्मी शास्त्री सहायक प्राध्यापक हिंदी शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर, श्रीमती एस.एल. खलखो सहायक प्राध्यापक हिंदी शासकीय एस.पी.एल. महाविद्यालय सीतापुर को नियुक्त किया है जो महाविद्यालय में  उपस्थित होकर मौखिक परीक्षा संपन्न करायेंगे। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष बुधलाल साहू एवं भानु प्रताप आहिरे अतिथि व्याख्याता हिंदी के सहयोग से मौखिक परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षार्थी परियोजना फाइल के साथ प्रातः 11.00 बजे तक महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें