ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: आज से जिले में मनाया जायेगा वर्ल्ड हियरिंग डे...

Admin

Thu, Mar 2, 2023

सूरजपुर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. के. त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजेश पैकरा के मार्गदर्शन में 3 मार्च विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर  3 मार्च से 10 मार्च 2023 तक श्रवण सुरक्षा सप्ताह में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में निःशुल्क श्रवण जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें कान से संबंधित रोग का जांच व परामर्श ओ.पी.डी. नंबर 59 में होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिये इस तरह के कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, तथा इन्होंने जिले के लोगों से अपील किया है कि जितने भी कर्ण रोग से पीड़ित मरीज हैं वे लोग कैम्प में आकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन एक कैंपेन आयोजित करके लोगों को बहरेपन की बढ़ रही समस्याओं के प्रति जागरूक करता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को बहरेपन की समस्या के कारण और निवारण के प्रति जागरूक करना है। इस दरम्यान लोगों को यह भी बताया जाता है कि लोग कैसे अपने कान की सुरक्षा और सेहत पर ध्यान देना चाहिए। विश्व श्रवण दिवस पर दुनिया के कोने-कोने में कई कैंपेन और प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग इन आयोजनों में उपस्थिति दर्ज करने के साथ इस गंभीर समस्या पर भी नजर रखें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें