: मुख्यमंत्री डॉ. सिंह का आगमन हुआ दरिमा हवाई अड्डे पर
Sun, Jun 10, 2018
अम्बिकापुर
- मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आज सुबह 10.30 बजे वायुयान से दरिमा हवाई अड्डा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा के अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल, कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेष के मुख्य सचिव श्री अजय सिंह और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सिंह भी साथ में आये।मुख्यमंत्री का दरिमा हवाई अड्डा पर प्रदेष के गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौषिक, राज्य सहकारी बैंक के संचालक श्री अखिलेष सोनी और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सरगुजा संभाग के कमिष्नर श्री अविनाष चम्पावत, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री हिमांषु गुप्ता, छŸासगढ़ सषस्त्र बल की उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती नेहा चम्पावत, कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों भी मोजूद रहे!
: अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में अंधविश्वास का बोलबाला
Tue, Jun 5, 2018
सरगुजा- इक्किसवीं सदी के इस युग मे आज भी अंध्विश्वास का बोलबाला है, और इसकी गिरफ्त में ग्रामीण आज भी फंसे हुवे हैं। इसी बीच अंधविश्वास के पांव मेडिकल कॉलेज तक पहुंच आये हैं। दरअसल अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घंटों तक झाड़फूंक का दौर चलता रहा।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घंटों तक झाड़फूंक करने वाला शिव कुमार (बैगा) ने अपने आप को एक सिद्ध पुरुष बता रहा है। इतना ही नही इसका दावा है कि यह एक बार अगर किसी को भी झाड़ पुंक कर दे तो वह चाहे किसी भी बीमारी से पीड़ित हो वह ठीक हो जाता है। इतना ही नही इसका दावा है कि इसे भूत प्रेतों की पहचान है साथ ही यह इससे पीड़ित लोगों को उनसे मुक्त भी कराता है। इस आदमी का दावा भले ही जो भी हो लेकिन अब जो हम आप को बताने जा रहे हैं वह इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात है। दरअसल तंत्र क्रिया और झाड़ फूंक का खेल कहीं और नहीं बल्कि अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल का नज़ारा देखने लायक था। आज यहां चिकित्सकीय इलाज के साथ ही अंधविश्वास का खेल भी देखने को मिला। दरअसल मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड नंबर 3 में बतौली के ग्राम बोदा से बैगा एक मरीज का झाड़फूंक करने आया था। जानकारी के मुताबिग ग्राम बोदा निवासी एक 30 वर्षिय विरमोहन दो दिन पहले पेंड से गिर कर घायल हो गया था। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाकर दाखिल कराया गया था। इसी दौरान उसके घर के बगल में रहने वाले बैगा शिवकुमार ने बताया कि विरमोहन पर किसी भूतप्रेत का साया है। जिसके बाद उसके परिज बैगा को अस्पताल ले आये और विरमोहन का झाड़-फूंक कराने लगे। वहीं इस बात से बेखबर बने रहे मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को जब यह जानकारी दी गई तो उसने मामले की जानकारी से साफ इंकार कर दिया।इक्कीसवीं सदी के इन दौर में अम्बिकापुर मेडिलकल कॉलेज अस्पताल में चौका देने वाला यह मामला प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही को उजागर कर रहा है। वही इस बात की भी तरफ इशारा कर रहा है कि अंधविश्वास उन्मूलन और जागरूकता के तमाम दावे अभी कागजों में ही सिमटे हुवे हैं, और उन्हें अभी अमल में लाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
: अटेम नदी पर बना अस्थाई पुल बहा
Mon, Jun 4, 2018
क्रांति रावत उदयपुरअम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर अटेम नदी पर बना अस्थायी पुल बहने से मार्ग बंद हो गया है,जिससे दोनो तरफ गाडीयो की लंबी लाईन लगी हुई है,कल रात 11 बजे के बाद हल्की बारिश से अटेम नदी पर बना अस्थायी पुल बह गया,गौरतलब है कि इससे पहले भी अटेम पर बने अस्थाई पुल कई बार बह चुका है जिसके बाद भी प्रसाशन की नींद नही खुलता है लिहाजा पुल बह जाने से अम्बिकापुर-रायपुर बिलासपुर कोरबा सडक मार्ग का आवागमन बंद हो गया है!