ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: विश्व रक्तदान दिवस पर महामाया शाखा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Admin

Fri, Jun 15, 2018
अंबिकापुर-अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की ईकाई मारवाड़ी युवा मंच महामाया शाखा द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मेडिकल कालेज अस्पताल मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,इस दोरान बड़ी संख्या में लोग रक्त दान किये! गोरतलब है कि   मारवाड़ी युवा मंच की पुरे राष्ट्र में  26 प्रान्तो मे है 625 शाखाओं के माध्यम से एक ही दिन एक ही कार्यक्रम को संपादित किया गया है। मंच के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि 14 जून तो एक बहाना हैं हमे पूरे देश को रक्तदान के लिये जगा रहे  है।आज के इस आधुनिकता और सभ्यता के विकास की दौड मे मनुष्य कितना आगे निकल जाये लेकिन जरुरत पडने पर एक व्यक्ति दुसरे व्यक्ति को अपना रक्त देने मे हिचकिचाता है।इससे बडी विडम्बना और क्या हो सकती है कि अनेको दुर्घटनाओं मे रक्त की आपूर्ति समय पर न होने के कारण लिग असमय मौत के मुंह मे समा जाते है,इसी दर्द को हमारे युवा तुर्क प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल ने समझा है और उनके निर्देशन मे पूरे प्रान्त की सभी शाखाओं ने एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल जी ने बताया कि युवा मंच के प्रत्येक सदस्यों ने यह संकल्प लिया है कि वे स्वयं तो रक्तदान करेंगे ही साथ ही दुसरो को प्रेरित भी करेंगे।अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की ईकाई मारवाड़ी युवा मंच महामाया शाखा के रक्तदान शिविर में शाखा की सचिव श्रीमती बरखा अग्रवाल,नितिन अग्रवाल, विनय गुप्ता, रीशी अग्रवाल,माखन देवरी,अरविन्द मिश्रा,अनीस अंसारी,सुमित अग्रवाल, श्रीमती नेहा अग्रवाल, सुनील कुमार,विपिन अग्रवाल,प्रदीप अंटीलNYP हरियाणा, सुरेन्द्र सिंह NYP हरियाणा सहित अन्य लोगो ने रक्तदान किया।तथा लगभग 100 ऎसे लोगो ने अपना सम्पर्क सूञ शाखा को प्रदान किया जो समय पर रक्तदान हेतु उपलब्ध होंगे।रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।उपरोक्त रक्तदान शिविर में ब्लडबैंक प्रभारी श्री आजाद भगत और उनकी पुरी टीम का सक्रिय सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें