: कुल्हाड़ी से वार कर फेका खेत मे युवक की मिली लाश, पुलिस जुटी जाँच में.......
Mon, Jul 2, 2018
प्रवेश गोयल
बलरामपुर- एक युवक की लाश खेत में मिली है। ओर बताया जा रहा है कि कुल्हाड़ी से युवक पर वार कर फेका गया है। अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिससे उसका पता चल पाय। परंतु जाँच में जुट गई है पुलिस। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मांड नदी के पास के एक खेत में युवक की लाश मिली है। पुलिस थाना पस्ता बल को एक युवक की लाश खेत मे मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि खेत मे मिले इस युवक पर हमला कुल्हाड़ी से किया गया है। बहरहाल पोस्टमार्टम के पश्चात पियम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
: खेत में युवक का मिला शव..पुलिस जुटी जाँच में
Mon, Jul 2, 2018
संस्कार अग्रवाल
बलरामपुर- खेत में मिला युवक का शव है बताया जा रहा है तो वही शव के कई जगहों पर वार के निशान पाए गए है। हलाकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांड नदी के पास के खेत में युवक की शव लहू लुहान अवस्था में मिलने की सूचना पर पस्ता पुलिस मौके पर पहुच शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बहरहाल अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है साथ ही पीऍम रिपोर्ट आने के बाद ही पुरे मामले का खुलासा हो पायेगा!
: छेड़छाड़ का आरोपी डिप्टी रेंजर गया जेल
Sun, Jul 1, 2018
प्रवेश गोयल
बलरामपुर- नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला वन विभाग का डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश तिवारी हुआ गिरफ्तार। दरअसल बीती रात नाबालिग युवती के परिजनों ने चलगली थाने में शिकायत दर्ज करवाया कि वन विभाग के डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश तिवारी ने विश्राम गृह में नाबालिग से छेड़छाड़ परेशान किया करता था साथ ही आरोपी अफसर का पहले से ही नाबालिग युवती पर बुरी नजर रहता था। परिजनों की शिकायत पर चलगली थाना पुलिस ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर धारा 354, 342, 323, 506 कायम कर गिरफ्तार कर लिया है।