: एक दिन चलने के बाद दो महीने से ख़राब है सोलर हैंड पम्प.. ग्रामीण परेशान
Sat, Aug 11, 2018
शमरोज खान
रामनगर - सूरजपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सरस्वतीपुर के आश्रित ग्राम रामपुर में क्रेडा विभाग द्वारा सोलर हैंडपंप दो माह पूर्व लगाया गया है, लेकिन ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि लगाने के एक दिन चलने के बाद ही सोलर नल खराब हो गया था, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है..वहीं गांव के जिम्मेदार नागरिकों द्वारा इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को पूर्व में कई बार दिया गया, लेकिन उनके द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
: कृष्णकांत साहू का एमबीबीएस में चयन
Sat, Aug 11, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-
पम्पापुर जैसे छोटे से गांव में पल बढ़कर अपनी मेहनत और लगन से मेधावी बने छात्र कृष्णकांत साहू ने अखिल भारतीय नीट की परीक्षा में 460 अंकों के साथ सामान्य वर्ग से 364 वां रैंक प्राप्त किया
है।
एमबीबीएस के लिए चयनित कृष्णकांत साहू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त करेंगे।
गौरतलब है कि ग्राम पम्पापुर निवासी कालरीकर्मी राजेश कुमार साहू व श्रीमती कंचन साहू के पुत्र कृष्णकांत साहू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सूरजपुर से प्राप्त करने के बाद उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नीट की परीक्षा की तैयारी एलेन कोटा में की थी और पहले ही प्रयास में उन्होंने सामान्य वर्ग से छत्तीसगढ़ प्रदेश में 364 वां रैंक हासिल कर एमबीबीएस में चयन होने का रास्ता साफ कर लिया। उन्होंने बताया कि आगे की शिक्षा के लिए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला है और वह चिकित्सक बनकर सूरजपुर जिले में ही स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे। अपनी इस सफलता का श्रेय दादा जोखन राम साहू, दादी, चाचा- चाची समेत परिवार के समस्त सदस्यों और गुरूजनों को दिया है।
: गांव-गांव में लग रही नेता जी की चौपाल, शासन की योजनाओं की दे रहे घर-घर जाकर जानकारी
Sat, Aug 11, 2018
आशिक खान
रामानुजनगर-
प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत जगतपुर के पंचायत भवन में चौपाल लगाकर केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को देते हुए व्यापारी प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने पात्रता के आधार पर अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवान किया।
गौरतलब है कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल इन दिनों गांव- गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हो रहे है और चौपाल के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने और कराने की दिषा में निरंतर काम कर रहे है। उन्होंने जगतपुर के अलावा गोकुलपुर, रामेश्वरम, पंपानगर एवं लब्जी में जनसंपर्क कर नागरिकों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं व उनके लाभ की जानकारी दी. गावों में होने वाले ग्रामसभा की स्थिति की जानकारी ली एवं ग्रामसभा में निरंतर अपना योगदान देने की बात कही ताकि हर व्यक्ति क्षेत्रीय विकास में अपनी सहभागिता दे सके एवं गाँव से सम्बंधित परेशानियों को समाप्त किया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया है, लोगों के स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना, बिजली के लिए सौभाग्य योजना, घर के लिए आवास योजना, खाने के लिए अंत्योदय योजना से होने वाले लाभों से अवगत कराया। सरकार ने सरस्वती सायकल योजना के तहत दूरी को कम करने का प्रयास किया है. निःशुल्क गैस कनेक्शन माताओं और बहनों के लिए एक वरदान साबित हुई है. उनके स्वास्थ्य पर धुएं से होने वाले दुष्प्रभाव से निजात मिल रही है. संचार क्रांति योजना के तहत पूरे प्रदेश में मोबाइल वितरण किया जा रहा है, जिसके तहत आप सभी को सही समय पर सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती रहेगी. कौशल उन्नयन योजना के तहत सरकार ने ग्रामीण व शहरी परिवेश में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया है। इस जनसंपर्क सभा मे बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।