: पुलिस की आंखे खुली रह गई, जब वाहन की तलाशी में मिला भारी मात्रा में विस्फोटक और कारतूसमय हथियार
Admin
Sun, Aug 12, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- सूरजपुर पुलिस को बड़ी मात्रा में डेटोनेटर और कारतूस से भरी बंदूक बरामद करने में सफलता मिली है। यह विस्फोटक सामग्री और आयुध एसईसीएल की वाहन में अवैध तरिके से परिवहन किया जा रहा था, पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि 11 अगस्त को एसईसीएल की वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 5185 में अवैध रूप से डेटोनेटर लोड होने और ग्राम धरमपुर की ओर से पम्पापुर की ओर परिवहन करने की सूचना पर ग्राम जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग स्कूल के पास पुलिस ने घेराबंदी की थी और जैसे ही वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 5185 यहां पहुंची पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली। तलाषी के दौरान वाहन चालक ग्राम उर्जानगर क्वार्टर नंबर 77 जरही निवासी 49 वर्षीय पुरूषोत्तम जायसवाल पिता स्व. गिरधारी जायसवाल, ग्राम शक्तिनगर क्वाटर नंबर बी-221 जरही, थाना भटगांव निवासी 47 वर्षीय विपिन बिहारी मिश्रा पिता स्व. गुरू प्रसाद मिश्रा, ग्राम साल्ही आमगांव, थाना रामानुजनगर निवासी 23 वर्षीय शिवमंगल सिंह पिता जीतू सिंह वाहन में सवार थे। सूरक्षा प्रहरी शिवमंगल सिंह के कब्जे से एक 2 नाली 12 बोर बंदूक मय 5 नग जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जिसके संबंध में उक्त एसईसीएल महान-2 के सुरक्षा प्रहरी के द्वारा स्वयं के नाम पर कोई वैध लाईसेंस या अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उसके कब्जे से मिले 12 बोर बंदूक बट नं. एसव्ही 9500833 एवं 5 नग जिन्दा कारतूस कीमत करीबन 50 हजार रूपये को जप्त किया गया।
भारी मात्रा में विस्फोटक जप्त
वाहन में सवार ओभरमेन विपिन बिहारी मिश्रा द्वारा असुरक्षित ढंग से परिवहन कराये जा रहे विस्फोटक सामग्री भी पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में जप्त की गई है। जप्त विस्फोटक में नोनेल डेटोनेटर 8 मीटर वाला 20 नग, नोनेल डेटोनेटर 12 मीटर वाला 120 नग, नोनेल डेटोनेटर 5 मीटर वाला 20 नग, कापर इलेक्ट्रीक डेटोनेटर 1.80 मीटर वाला 6 नग, नोनेल डेटोनेटर 10 मीटर वाला 16 नग, नोनेल डेटोनेटर 5 मीटर वाला 15 नग, डेटोनेटर प्यूज लाल रंग का 231 मीटर फायरिंग केबल मटमैला कलर 250 मीटर कुल कीमत 15 हजार रूपये को लोडकर पाये जाने से कब्जे में रखने, परिवहन करने के संबंध में पूछताछ किया गया।
आधे अधूरे दस्तावेज और परिवहन शैली से उठे सवाल
परिवहन किये जा रहे विस्फोटक समानों के संबंध में ओभरमेन विपिन बिहारी मिश्रा के द्वारा एक कार्बन प्रति 1 प्रति पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें बरामद डेटोनेटर के नाम तक अंकित नहीं था और न ही इस बात का उल्लेख था कि यह डेटोनेटर कहॉ से कहॉ ले जाया जा रहा है। दस्तावेज में न तो विस्फोटक सामग्री प्राप्त करने का समय अंकित था और न ही किस मार्ग से होकर कितनी मात्रा में परिवहन किया जा रहा है, इसका भी उल्लेख नहीं पाया गया। जिसके संबंध में अन्य कोई पास परमिट लाइसेंस या वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे उक्त बंदूक कारतुस एवं विस्फोटक डेटोनेटर प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 5185 को जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी सुरक्षा प्रहरी षिवमंगल, विपिन बिहारी मिश्रा, चालक पुरूषोत्तम जायसवाल के विरूद्ध अपराध क्रमांक 126, 18 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं भारतीय विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5, 9 के तहत पंजीबद्ध कर विधिवत् आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। इस सफलतम कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां सरफराज फिरदौसी, संजय चौहान, विवेक पाण्डेय, मोहर सिंह, विशाल गुप्ता, शोभनाथ कुशवाहा, शिवप्रसाद राजवाड़े, नंदकिशोर राजवाड़े, अम्बिका मरावी, भगवत पैकरा एवं भीखराम भगत आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन