ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: ग्रामीण दंगल स्पर्धा के दूसरे चरण का शुभारंभ, खेल को प्रोत्साहन देने ग्रामीण दंगल सराहनीय पहल : गृहमंत्री

प्रवेश गोयल सूरजपुर- भटगांव विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षों से खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी अजय गोयल द्वारा गत 9 अगस्त से 15 सितम्बर तक ग्रामीण दंगल खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है। स्पर्धा के दूसरे चरण में रविवार को स्टेडियम ग्राउंड, भटगांव में प्रदेश के गृहमंत्री रामसेव पैकरा की उपस्थिति में इसके दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। इस चरण के दूसरे दिन कल 13 अगस्त को प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर समापन किया जायेगाइस शुभारंभ अवसर पर ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों से बड़ी संख्यां में जनता और खिलाड़ी शामिल हुए. ग्राउंड में 56 गांव के लगभग 1500 की संख्यां में उपस्थित महिला, बच्चे, युवा और बुजुर्ग खिलाड़ियों के साथ-साथ हजारो उपस्थित दर्शकों में खेल के प्रति उत्साह दिखा खेलों को प्रोत्साहन देने सराहनीय पहल- गृह मंत्री दूसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री रामसेवक पैकरा भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में आधुनिकता के चलते कहीं न कहीं हम इन पारंपरिक खेलों से दूर होते जा रहें हैं, ऐसे में इस प्रकार का आयोजन कर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल को प्रोत्सहित करने हेतु इस पहल की शुरुआत करने के लिए मैं अजय गोयल और उसके सभी साथियों की सराहना करत हूँ और इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूँ 18 और 19 अगस्त को भैय्याथान में आयोजन भटगांव विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 9 अगस्त से 15 सितम्बर तक ग्रामीण दंगल खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तीसरे चरण में भैय्याथान मंडल अंतर्गत दिनांक 18 और 19 अगस्त को पुलिस थाना के बगल में, भैय्याथान में इस स्पर्धा का आयोजन किया गया है. द्वितीय चरण के शुभारंभ समरोह में लोगों को संबोधित करते हुए श्री अजय गोयल ने कहा कि इन पारंपरिक खेलों को सहेजना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. हमने क्षेत्र की जनता को इन खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों के कौशल को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रामीण दंगल खेल स्पर्धा का आयोजन किया है, जिसमें हर वर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। दूसरे चरण के प्रथम दिन सांस्कृतिक खेल में प्रतिभागी बनने और इसका आनंद उठाने लोगों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्यां में लोग उपस्थित रहे. खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्पर्धा में उमड़े जनसैलाब ने पूरी उर्जा के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, मंच का संचालन एजाज अहमद ने किया। कार्यक्रम में सफल बनाने में अमलेश सिंह, गीता गुप्ता, रामाशंकर यादव, सोमनाथ राजवाड़े, राजेश महतो, वीरेंद्र गुप्ता, आशीष बाजपाई, शैलेंद्र राजवाड़े, विजय राजवाड़े, सुरजन राजवाड़े, लालजी रजवाड़े, रामप्रताप, आगर साय, कृष्णा राजवाड़े, हरिनाथ रजवाड़े, आकाश गुप्ता, रामलाल, तुलेश्वर राजवाड़े, शिव राजवाड़े, अनिल सोनवानी समेत अन्य ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें