: ओसीएम खदान में चोरी
Fri, May 25, 2018
सूरजपुर: विश्रामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ओसीएम खदान में रखे कबाड़ कीमत 10 हजार रूपये को ग्राम महगवां निवासी सोनू उर्फ हुसैन व 2 अन्य लागों ने चोरी कर लिया। श्याम नारायण तिवारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने सोनू के विरूद्व धारा 457, 380, 34 के तहत् मामला पंजीबद्व किया है।
: राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय द्वारा आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई कल
Fri, May 25, 2018
सूरजपुर
कलेक्टर श्री के0सी0 देवसेनापति के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री मुक्तानंद खुंटे से प्राप्त जानकारी अनुसार छ0ग0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय (राज्य मंत्री दर्जा) एवं सदस्य श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा सूरजपुर जिले से प्राप्त आवेदनों/शिकायतों की सुनवाई आज 26 मई 2018 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई है। छ0ग0 राज्य महिला आयोग अधिनियम की धारा 10 (3) पदत्त शक्ति के अनुपालन में आवेदिका/अनावेदक को सुनवाई में उपस्थित कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक रूप से निर्देशित कर नोटिस तामिल पावती छ0ग0 राज्य महिला आयोग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने तथा सुनवाई तिथि में एक जिम्मेदार अधिकारी, एक आरक्षक एवं एक महिला आरक्षक की ड्युटी लगाने के निर्देश दिये हैं।
: राजधानी पुलिस इन दिनों खुश है, जानिए क्यों और क्या है वजह?
Fri, May 25, 2018
रायपुर।
राजधानी में लगातार हो रही वारदातों से परेशान पुलिस को अब थोड़ी सी राहत महसूस हो रही है. पिछले कुछ दिनों से राजधानी में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है. अधिकारी इसके पीछे शहर में चलाए जा रहे अभियान को श्रेय दे रहे हैं.जिसके तहत शहर की सभी आउटर कॉलोनियों में दबिश देकर बड़ी संख्या में संदेहियों को हिरासत में लिया गया. अभियान के दौरान शहर के सभी थानों और लाइन में मौजूद पुलिस बल को अल सुबह आउटर कॉलोनियों में रवाना कर अधिकारियों के नेतृत्व में कॉलोनी के प्रत्येक घर में दबिश देकर वहां रह रहे लोगों की जानकारियां खंगाला गया.इस अभियान के दौरान पुलिस ने 15 हजार से ज्यादा मकानों की तलाशी लेकर 2 हजार से ज्यादा लोगों को अभी तक हिरासत में ले चुकी है. इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार और गाड़ियां भी बरामद की और ऐसे लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई भी की गई. इस पूरे अभियान में पुलिस ने मकान मालिकों के साथ ही किराए में रहने वाले लोगों को थाने में आवक-जावक की सूचना देने के लिए चेताया भी गया था. वहीं हिरासत में लिए गए लोगों के आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले गए.