: पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
Wed, Jun 27, 2018
सूरजपुर-
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु बल की आवश्यकता, चुनाव डयूटी हेतु आने वाले बल की रूकने की व्यवस्था, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी लेने बुधवार 27 जून को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना चैकी प्रभारियों की बैठक पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में ली।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने आगामी विधान सभा आम चुनाव को निर्विध्न सम्पन्न कराने हेतु बल की आवश्यकता के बारे में चर्चा कर जानकारी ली, चुनाव डयूटी हेतु आने वाले बल के रूकने की व्यवस्था, ग्राम कोटवार, पंच, सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की जानकारी तैयार कर उपलब्ध कराने, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी ली, शस्त्र लायसेंसी दारानों के शस्त्रों को थानों में जमा कराने, गुण्डा बदमाशों की सूची व थानों के रिकार्ड अपडेट करने, जिले की सामान्य सुरक्षा योजना (आपात योजना) तैयार करने, चेक पोस्ट की सुरक्षा एवं पेट्रोलिंग कराने की जानकारी लेते हुये गांवों की जनसंख्या की जानकारी रखने, चुनाव से संबंधित जानकारी संधारित करने एवं त्वरित भेजने, प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम की कार्यवाही में बढ़ोत्तरी करने एवं विशेष अभियान चलाकर लंबित अपराधों का निकाल करने के निर्देश दिये।
इस दौरान एसपी श्री जायसवाल ने कहा कि आम जनता से बेहतर तालमेल स्थापित करें, उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करने, थाना चैकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के प्रत्येक पोलिंग बुथ की जानकारी एवं लोकेशन होनी चाहिए, निगरानी एवं माफी बदमाशों पर विशेष निगाह रखनेे, थाना चैकी के बीट के अधिकारी कर्मचारियों को उनके बीट क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधियों की रखने एवं प्रभारी अधिकारी को उससे अवगत कराने के निर्देश दिये।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर, बी.एल.केहरी, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, डीएसपी राकेश पाटनवार सहित जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारी उपस्थित रहे।
: सांसद पुत्र की दादागिरी पत्रकार और उनके माता-पिता के साथ की मारपीट
Tue, Jun 26, 2018
छ० ग० शासन में लगातार पत्रकार के ऊपर लगातार हो रहे हमलों से सरकार को कोई मतलब नहीं है क्योकि अब सत्ता पक्ष के लोग उतर आये हे गुंडागर्दी में...
राजेश सोनी
सरगुजा
– लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम जमगला के ग्रामीण पत्रकार संजय गुप्ता के साथ सरगुजा सांसद पुत्र द्वारा जमकर गुंडागर्दी किया गया, ग्रामीण पत्रकार संजय गुप्ता सहित उनके मातापिता के साथ खुले आम मारपीट की गई!
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर 3:00 बजे के करीब सांसद पुत्र देवेन्द्र प्रताप के साथ 2 अन्य साथी ग्राम जमगला के पत्रकार संजय गुप्ता को मारने उसके घर पहुंचे, पत्रकार को अंदाजा हो गया था की कुछ बुरा होने वाला है
उसके माता-पिता अपने पुत्र को भगाने का प्रयास किया परन्तु हमलावर उन पर ही हमला कर लहूलुहान कर दिया !
पत्रकार पुत्र को भगाता देख सांसद पुत्र के साथी पत्रकार के माता-पिता पर ही हमला कर बैठे जिस पर पत्रकार के माता के सर पर चोट आई है खून निकला है और इलाज के दौरान 3 टाका लगाया गया है। साथ ही दाहिने हाथ के अंगूठा में भी चोट आई है। यह तब हुआ जब बेटे के बीच बचाव में माता-पिता भी शामिल हो गए । पत्रकार ने बताया कि वे उसे नल जल योजना का समाचार छापने की सजा दे गए।
पहले पिता और अब पुत्र की बारी सुर्खियां बटोरने की…
विवादों में रहने वाले सरगुजा सांसद कमलभान सिंह की करतूत रुकने के बजाये लगातार सामने आते ही जा रहे है,कभी फोन पर अपने ही कार्यकर्ता को जान से मरने धमकी तो वही उनके नक्से कदम पर चलते हुए उनके बेटे के गुंडागर्दी!अगर इसी तरह सांसद और उनके पुत्र का रवैया रहा तो आने वाला समय में सत्ता पक्ष को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी!
: भाजपा जिलाध्यक्ष को नहीं मालूम है कब है योग दिवस
Wed, Jun 20, 2018
संस्कार अग्रवाल
सूरजपुर-21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6 से 8 बजे तक जिले में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में प्रदेष के संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्रिय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। जिला स्तरीय योगाभ्यास में करीब हजारो लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे।
जिला प्रसाशन ने कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी शासकीय एवं अषासकीय स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा गणमान्य नागरिकों को निर्धारित समय पर योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है तो वही भाजपा के जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू से चर्चा के दोरान पता चला की मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है,में नहीं जानता की योग दिवस कब कहा हो रहा है न कोई सुचना है न आमंत्रण आया है! गोरतलब की एक तरफ योग अभ्यास को लेकर जिला प्रशासन तमाम तरह की तेयारी किया जा रहा है तो सत्ता पक्ष के नेताओ को योग अभ्यास आमंत्रण नहीं मिलने से खासा नाराजगी देखी रही है बरहाल जिला प्रशासन और सत्ता पक्ष के नेताओ के साथ टकराहट साफ नजर आ रहा है!