: मनरेगा लोकपाल मनोज पांडेय की शिकायत
Mon, May 28, 2018
अंबिकापुर-सरगुजा के मनरेगा लोकपाल की शिकायत मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित मुख्य सचिव से... भ्रष्टाचारकरने का लगाया आरोप.. आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने लिखित शिकायत मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मुख्य सचिव, कमिश्नर, कलेक्टर, सहित अन्य लोगो को किया गया शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मनरेगा लोकपाल मनोज पांडेय के द्वारा
भ्रष्ट
अधिकारीयो से मिली भगत कर के शिकायत प्रमाणित होने के बाद भी दो बार स्थल निरीक्षण किया जाता था एक बार मे शिकायत प्रमाणित होता हैं और दूसरी बार जांच में शिकायत गलत हो जाता है, कयोकि दूसरी बार मे लोकपाल सेट हो जाते है। डीके सोनी ने अपने सभी शिकायत आवेदनों की सुनवाई स्थगीत करने के संबंध में आवेदन दिनाक 20.04.18व 23.04.18 को दिया गया था लेकिन
भ्रष्ट
लोकपाल के द्वारा प्रकरण को स्थगीत न करते हुए जांच चालू रखा गया और वैमनस्यता वश गलत आदेश कर डीके सोनी के विरुद्घ अर्थदण्ड लगाया गया है जबकि उक्त शिकायत की भी मांग की गई, अगर किसी न्यायालय के न्यायाधीश के ऊपर आरोप लगता है तो उस न्यायाधीश को प्रकरण की सुनवाई नही करनी चाहिए। लेकिन यह भ्रष्टाचार के लालच में आकर मनरेगा लोकपाल द्वारा गलत तरीके से आदेश किया जा रहा, शिकायत में मनरेगा लोकपाल को हटाने की मांग की गई है तथा किसी अन्य लोकपाल से शिकायत की जांच कराने का निवेदन किया गया है।
: विद्युत के ठेकेदार की लापरवाही से हजारो घरो के इलेक्टृनिक समान जलकर नष्ट
Mon, May 28, 2018
सूरजपुर-सूरजपुर के पकनी गांव मे विद्युत के ठेकेदार की लापरवाही से हजारो घरो के इलेक्टृनिक समान जलकर नष्ट हो गये है तो वही कुछ दुकानो मे आग लगने की खबर आई है!
यहा पुरा घटना 11 बजे ही है,जब पकनी गाव में 1
1 केवी वि़द्युत कार्य को ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था, ठेकेदार की लापरवाही के वजह से एलटी लाईन मे 11केवी तार मे टच होने से पकनी गांव के घरो मे लगे सभी इलेक्टृनिक्स समान नष्ट हो गये है,टीवी फ्रिज कुलर पंखा वासिंगमशीन सहित अन्य समान पुरी तरह जलकर बर्बाद हो गये है,तो वही किराना सहित मेडिकल कुछ दुकानो मे आग लग गई है,आग लगने की कोहराम पर मौके पर गृहमंत्री रामसेवक पैकरा विधायक पारस सहित विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुच गये है,तो वही आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा की कर रहे है!
: स्वच्छ भारत अभियान का पोल खोलता बिहारपुर
Sun, May 27, 2018
पप्पू जायसवाल
नाली का कचरा एवं पानी और सभी दुकान का कचरा बीच रोड में फेंका जाता है
*सावधान जरा संभल के चलना आप बिहारपुर में हैं*
यह नजारा जो आप देख रहे हैं यह नजारा है छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बिहारपुर के सामने का दृश्य है एक तरफ पूरे भारत में सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है और दूसरी तरफ कुछ लोग स्वच्छ भारत का मजाक बना कर रखे हैं हालांकि इसमें प्रशासन भी बराबर का जिम्मेदार है क्योंकि बिहार पूरब घनी आबादी ग्रामपंचायत बन चुका है अतः यहां भी दूषित पानी निकास हेतु नाली की आवश्यकता है जो कि अब तक नहीं बना है बिहार पूर्व मुख्य मार्ग में कई स्थान पर लोग अपने घरों से दूषित पानी मुख्य मार्ग पर छोड़ रहे हैं जिस कारण रोड पर गड्ढा बन रहा है तथा दूषित पानी एकत्रित होने के कारण मच्छर के साथ-साथ कई तरह की बीमारियां पनप रही हैं ऐसे मामलों में प्रशासन को सख्ती से काम करने की आवश्यकता है
यह जो बिहारपुर बैंक के सामने गड्ढा बना हुआ है बहुत दिनों से है इस सड़क से कितने नेता मंत्री विधायक व जिले के आला अधिकारी लगभग हर दम गुजरते हैं लेकिन आज तक किसी का ध्यान नहीं गया ना ही इसे ठीक करा ना किसी के द्वारा उचित समझा गया यह बहुत बड़ी विडंबना है कि जहां एक तरफ पूरे जोर शोर से स्वच्छ भारत का कार्यक्रम चल रहा है वहीं दूसरी तरफ बिहारपुर इस कार्यक्रम से कोसों दूर है