: 26 टन कबाड़ के साथ आरोपी गिरफ्तार...
Wed, Jun 4, 2025
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. प्रतापपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ पर कार्यवाही करते हुए एक लाख रूपये कीमत के 26 टन कबाड़ व परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दिनांक 02.06.2025 को प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सौंतार में दीपू साव अपने पिकअप वाहन क्रमांक बीआर 26 जीसी 1643 में अवैध कबाड़ लोड कर बिक्री हेतु ले जाने के लिए किराये के मकान के बाहर खड़ा किया है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंची जहां अवैध कबाड़ लोड पिकअप मिलने पर दीपू साव पिता बिरझू साव उम्र 40 वर्ष ग्राम भरूब थाना ओबरा जिला औरंगाबाद बिहार वर्तमान पता ग्राम सौंतार थाना प्रतापपुर से कबाड़ संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कबाड़ चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 35(1-व्ही) बीएनएसएस/303 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर 26 टन कबाड़ कीमत 1 लाख रूपये एवं पिकअप वाहन जप्त कर आरोपी दीपू साव को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, एसआई संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक राजेश तिवारी, अवधेश कुशवाहा, नवीन बेक व भीमेश आर्मो सक्रिय रहे।
: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बहुआयामी कृषक शिविर,वैज्ञानिकों से मिली आधुनिक खेती की जानकारी...
Wed, Jun 4, 2025
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बहुआयामी कृषक शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक व आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा नई तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा। तीन स्थानों पर लगे शिविर में प्रातःकालीन सत्र में कसलगिरी, दर्रीपारा और तारा में शिविर आयोजित किए गए। कसलगिरी शिविर में कसलगिरी, कसकेला,जुड़वाना, बलरामपुर, बीरपुर और करमपुर ग्रामों के कृषक शामिल हुए। दर्रीपारा शिविर में दर्रीपारा, जमडी, और घोंसा ग्रामों के किसान पहुंचे और तारा शिविर में तारा, जर्नादनपुर, शिवनग, कांटाराी और मेण्ड्रा ग्रामों के कृषक शामिल हुए।दोपहर के सत्र में अजबनगर, झिलमिली और पार्वतीपुर में शिविर लगाए गए। अजबनगर शिविर में अजबनगर, रविन्द्रनगर, मदनपुर, मोरभंज, कमलपुर, गणेशपुर, गोपालपुर, पहाड़गांव पण्डोनगर और करतमा के किसान उपस्थित रहे। झिलमिली शिविर में झिलमिली, भैयाथान, खैरी,समौली, पटियाडांड और रजबहर ग्राम शामिल थे। पार्वतीपुर शिविर में पार्वतीपुर, लक्ष्मीपुर, सरस्वतीपुर और जयपुर ग्रामों के किसान पहुंचे। इन शिविरों में विभागीय विशेषज्ञों से मिली महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि वैज्ञानिक, कृषि सखी, कृषक मित्र, पशु सखी तथा प्रगतिशील कृषकों ने किसानों को मार्गदर्शन दिया। किसानों को मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक और जैविक खेती, उन्नत बीज और कृषि यंत्रों का उपयोग, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन, पशुपालन और उद्यानिकी से जुड़ी अत्यंत उपयोगी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि शिविर स्थल कसलगिरि एवं अजबनगर में वैज्ञानिक डॉ के.एल. पैकरा और शिविर स्थल दर्रीपारा एवं झिलमिली में वैज्ञानिक डॉ योगेंद्र राठौर के द्वारा जानकारी दी गई। इन शिविरो में कुल 14 केसीसी, 02 केसीसी से ऋण, 02 धान बीज वितरण, 04 उर्वरक, 15 स्वायल हेल्थ कार्ड, 595 फलदार पौधे का वितरण एवं 47 कृमिनाश्क एवं अन्य किया गया।इन शिविरों में लगभग 1000 से अधिक कृषकों ने इन शिविरों का लाभ उठाया। किसानों ने वैज्ञानिकों से अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके समाधान पाए। साथ ही उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की दिशा में रुचि भी दिखाई। यह विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ये शिविर न केवल किसानों की जानकारी बढ़ा रहे हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं आधुनिक कृषि के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
: अतिक्रमण पर कार्यवाही, सुभाष चौक के पास बने दुकान जमीदोज हुए…
Sun, Jun 1, 2025
राजेश सोनी
सूरजपुर. आज सुबह जिला मुख्यालय का अति व्यस्तम मार्ग पर प्रशासन अतिक्रमण किये दुकानों पर जेसीबी लगाकर जमीदोज करने की कार्यवाही प्रारम्भ की है। सुभाष चौक के पास भैयाथान मार्ग से लगे दुकानों पर कार्यवाही जारी है। बड़ी संख्या में जिला प्रशासन की टीम पुलिस के अधिकारी कर्मचारी तैनात है । कई जेसीबी मशीन अतिक्रमण हटाने में लगी है। इससे पहले नगर पालिका सूरजपुर ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण किये मकान दुकान को खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि अतिक्रमण किये लोगो ने शनिवार रात तक दुकान खाली कर दिया था। आज सुबह तोड़फोड़ की कार्यवाही से पहले पुलिस फोर्स लगाए गए, आवागमन अवरुद्ध कर अतिक्रमण हटाये जा रहे है। इस तोड़फोड़ की कार्यवाही से कई दुकानदारों पर आजीविका शून्य हो गई। फिलहाल वहाँ बने दुकान जमीदोज किये जा रहे, बड़ी संख्या में दुकानदार व लोग खाख हुए दुकान का मलवा देखते रहे। गौरतलब है कि नगर का सुभाष चौक से भैयाथान रोड पर सड़क से लगे कई दुकानें है जिससे आवागमन में बाधा उतपन्न होती है आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग परेशान रहते थे। इसे देखते हुए नगर पालिका ने यातायात आवागमन की व्यवस्था को देखते हुए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 के धारा 223 के तहत सड़क की चौड़ाई करण की कार्यवाही करने जा रही है सड़क से सटे बेजा कब्जा कर अवरुद्ध बन रहे ऐसे दुकान,शेड निर्माण पर कार्यवाही करने में जुटी है।