ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

जागरूकता रैली : नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए साइकिल रैली, जिंदगी को हां और नशे को ना कहने का दिया संदेश...

Rajesh Soni

Sat, Aug 2, 2025

नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए साइकिल रैली, जिंदगी को हां और नशे को ना कहने का दिया संदेश...

सूरजपुर. नशे के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए पुलिस ने स्कूली छात्रों के साथ साइकिल रैली निकालकर नागरिकों को जिंदगी को हां और नशे को ना कहने का संदेश दिया। हाल में युवा वर्ग में नशे की बढती प्रवृत्ति को कम करने एवं नशे के कारण होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सूरजपुर पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चलाकर लगातार आमजनों को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। आज शनिवार को एसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने नशे के विरूद्ध जनजागरूकता अभियान नवजीवन के तहत विश्रामपुर स्थित डीएव्ही पब्लिक स्कूल एवं राजकुमार स्कूल के छात्रों, शिक्षकों एवं नागरिकों के साथ नगर में सायकल रैली निकालकर आमजन को नशे के प्रति जागरुक किया। रैली में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने वाले नारे बोलते हुए साइकिल रैली निकाल कर सभी को नशे से दूर रहने का प्रभावी संदेश दिया है। एसपी ने स्टूडेंट्स के बीच जाकर उन्हें नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नशा किस प्रकार हमारे शरीर के साथ ही हमारे मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक जीवन को खराब कर देता है। नशे से केवल एक व्यक्ति का ही नहीं बल्कि उसके परिवार व समाज का भी नुकसान होता है तथा जीवन अंधकार में डूब जाता है। अतः इससे बचकर रहें और अपने परिचितों को भी इससे बचायें और यदि कोई इसकी गिरफ्त में है तो उसे दृढ़ इच्छा शक्ति के द्वारा इससे बाहर लाने के लिये प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिले के हर थाने की पुलिस लगातार नशा रोकने के लिए कार्यवाही करने में लगी हुई है और नशे के धंधे में लिप्त लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। वर्ष 2025 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 20 मामलों में 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 39 लाख रूपये कीमत के नशीली दवाई व गांजा जप्त की जा चुकी है। यदि क्षेत्र में कोई भी नशीली वस्तुओं की तस्करी एवं बिक्री करता है तो उसकी जानकारी हेल्पलाईन नंबर 1933 व पुलिस कन्ट्रोल रूम सूरजपुर के मोबाईल नंबर 9479193999 में जरूर दे ताकि ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके। इस रैली में स्कूल के प्राचार्य एच.के.पाठक, राजकुमार स्कूल के प्राचार्य संजीव सिंह, थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर, नगर के गणमान्य रामबिलास मित्तल,नागरिकगण सहित दोनों स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें