: मलेरिया प्रभावित गाव मे मच्छरदानी वितरण और डीडीटी छिड़काव का जायजा
Sat, Jun 16, 2018
पप्पू जायसवाल
बिहारपुर-सूरजपुर जिले के दूरस्थ गांव चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में पिछले वर्ष मलेरिया मौसमी बीमारी से 3 दर्जन से अधिक ग्रामीणों की मौत हो गया था,वही सुरजपुर जिला प्रशासन द्वारा मानसून आते ही चांदनी क्षेत्र के मलेरिया प्रभावित गांवों के आज अपर कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायतों में जाकर डीडीटी छिड़काव एवं मच्छरदानी का वितरण का जायजा लिया,मौसमी बीमारी के मद्देनजर देखते हुए बिहारपुर क्षेत्र में मोसमी बीमारी ना आये इसी को देखते हुए प्रशासन द्वारा डीटीसी और मच्छरदानी का वितरण किस प्रकार हुआ इसे जायजा लेने आज चांदनी क्षेत्र में अपर कलेक्टर जी लिए मलेरिया प्रभावित गांवों में जाकर सरपंच सचिव सहित ग्रामीणों से चर्चा करते हुए रूबरू हुए चर्चा के दौरान अभी पता चला कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राशन कार्ड में मच्छरदानी वितरण किया गया था जो कि सभी ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरण नहीं हो पाया है वही ग्रामीणों ने कलेक्टर से मछरदानी की मांग की हैं!
: जिले के एसपी ने चांदनी बिहारपुर थाने का किया गया निरीक्षण
Sat, Jun 16, 2018
सूरजपुर-सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र थाना चांदनी बिहारपुर में सूरजपुर जिले के नवनियुक्त sp गिरजा शंकर जायसवाल जी के द्वारा चांदनी बिहार पुर थाने का औचक निरिक्षण किया गया जिसमें श्री जायसवाल ने चांदनी बिहारपुर के कामकाज की समीक्षा की, बिहारपुर चांदनी थाना के द्वारा किए कार्यों की सराहना की साथ ही थाने में लंबित मामले चालान इत्यादि को जल्द निपटाने के आदेश दिए तथा सभी कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बधाई दिया!
: विकास कार्यों की राशी का गबन कर सरपंच-सचिव कर रहे निजी उपयोग
Sat, Jun 16, 2018
रक्षेन्द्र सिंह
सूरजपुर - प्रतापपुर जनपद के ग्राम दवनकरा में सरपंच व सचिव की कार्यप्रणाली से त्रस्त ग्रामीणों एवं पंच प्रतिनिधियों ने सरपंच व सचिव पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्यां की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण राषि को सरपंच व सचिव द्वारा अपने निजी कार्यां में उपयोग किया जा रहा है।
ग्राम दवनकरा के पंच प्रतिनिधि रामजीतन नाविक, फुलकुंवर नाविक, जयकरन राजवाड़े, धनमनिया, लक्ष्मन कुंवर समेत ग्राम के मुकेष मांझी, तिलकधारी, हरिप्रसाद, रामसाय, लोकनाथ राजवाड़े आदि ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत को शासन से प्राप्त निर्माण कार्यां की राषि में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। चौदहवें वित्त मद की राषि का आहरण कर निजी कार्यां में उपयोग किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा हेतु स्वीकृत सीसी सड़क अटल चौक से लक्ष्मी के घर तक का निर्माण भी प्रारंभ नहीं कराया गया है। वहीं ग्राम में स्वच्छ भारत मिषन के तहत निर्मित शौचालय भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं।