ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने किया संपर्क फ़ॉर समर्थन

Admin

Sat, Jul 7, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- संपर्क फार समर्थन अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सेवा प्रदान करने वाले लोगों से संपर्क कर समर्थन हेतु आग्रह किया’। इसी तारतम्य में मुंबई के ताज होटल में हुए आतंकवादी हमले में अपनी बहादुरी का लोहा मनवाने वाले बहुचर्चित कमांडो दिनेश साहू जिन्होंने गोली लगने के बाद भी घायलावस्था में आतंकवादियों को मारा था उनके परिजनों से चंदननगर उनके निवास पर मुलाकात कर दिनेश साहू के अदम्य साहस को नमन किया। वहीं प्रेमनगर मे निवासरत उड़न परी के नाम से मशहूर 21वें मैराथन दौड में पूरे प्रदेष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली चंद्रावती राजवाड़े के परिजनों से मुलाकात कर समर्थन हेतु आग्रह किया। भाजयूमो जिलाघ्यक्ष रितेष गुप्ता ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा को आत्मसात कर उसका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर रहे रामानुजनगर क्षेत्र में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे डॉ डीके विश्वकर्मा से सौजन्य मुलाकात किया करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक, प्रधान पाठक, परशुराम शास्त्री से भी भावपूर्ण मुलाकात किये। इस दौरान संत सिंह, कपिल पाण्डेय, दीपक गुप्ता, रामनारायण यादव, राजू अग्रवाल, देव गुप्ता व विष्णु सोनी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें