: उल्टी दस्त प्रकोप, एक की मौत एक ही गाव के 40 हुए बीमार
Sat, Jun 2, 2018
सूरजपुर-सूरजपुर जिले के बसदेइ गांव मे उल्टी दस्त के प्रकोप से एक ग्रामीण की मौत हो गई है तो वही 40 लोग गंभीर रुप से बिमार हो गये है गांव मे उल्टी दस्त की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग टीम गांव मे केम्प लगाकर पिडितो का ईलाज किया जा रहा है,,दरअसल आचानक मौसम के बदलाव से एक ही गांव के 40 लोग बिमार हो गये,तो वही उल्टी दस्त से 60 वर्षीय कोषियार राजवाडे की मौत इलाज के दौरान हो गया है,हालांकी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव मे मेडिकल केम्प लगा ग्रमीणो का इलाज किया जा रहा है,हालाकि मेडिकल केम्प प्रभारी ने बताया कि गांव की हालात काबु मे है!
: फूलों की खेती ने बदली किसानो किस्मत, अब हर साल हो रही हैं लाखो की कमाई
Sat, Jun 2, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-एक तरफ किसानो का उपज का भी लागत नहीं मिलने से कई जगहों पर किसानो के आत्महत्या बाते देखने सुनने को मिलती रहती है तो वही दूसरी ओर सूरजपुर जिले के किसान जो अपनी परंपरागत खेती के अलावा उद्यानिकी से जुड़कर खेती कर अच्छी खासा मुनाफा कमा रहे है यहां के किसान हजारो की संख्या में फुल,फल और सब्जीयों की खेती में लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं!
गुलाब, गेंदा और रजीनगंधा के साथ ग्लैडियोलस की व्यावसायिक खेती
सूरजपुर जिले का रविन्द्रनगर जहा के किसानो के खेत मनमोहक रंग बिरंगे फूलों से भरे हुए है यहां किसान परंपरागत खेती के अलावा फूल और सब्जीयों की खेती बड़ी मात्रा में करते हैं यही कारण है कि यहां के किसान अब आर्थिक रूप से भी मजबुत हो रहे हैं यहाँ के किसान भी मानते हैं की पहले जहां एक फसल के बाद उनके खेत बेजान पड़े रहते थे लेकिन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से अब वे पूरे साल अपने खेतों से फूल और फलों सहित सब्जी की खेती कर भारी मुनाफा कमा रहें हैं।गौरतबल है कि नये नौ जिलों में सूरजपुर भी शामिल था,,कृषि को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग के माध्यम से जिले के किसान काफी उत्साह के साथ लाभ लें रहे हैं जिलें में पांच सौ हेक्टेयर में 961 किसान फल,सब्जी और फूलों की खेती कर लाभान्वित हो रहें हैं इसके साथ ही जिलें में सब्जीयों के बम्पर पैदावार के कारण यहां कृषक उत्पादक संघ का गठन किया जा रहा है ताकी वे अपने उत्पाद का व्यापार कर सकें। उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सतीश सिह ने बताया की अब तक जिलें में सब्जी और फुलों का उत्पादन करने वाले पच्चीस सौ से अधिक किसान पंजीकृत हो चूके है इसके अलावा पंजीयन का कार्य प्रगति पर है,,जिले में हार्टिकल्चर के माध्यम से हो रहे बम्पर पैदावार को कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सीएस ने भी सराहना की थी इसके साथ ही उनको प्रयासों को गंभीरता से लेते हूए हॉट बाजार आर मंण्डी निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्रदान किया है !
: ब्लैकमेलिंग जिस्मफिरोशी का फलता फूलता कारोबार
Sat, Jun 2, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-जिला मुख्यालय से लगे गांव मे देह व्यापार का रैकेट सक्रिय है जो अपने ग्राहको को बुलाकर जिस्मफरोशी मे फसाकर ब्लैक मेल किया जाता है लिहाजा यह धंधा अच्छा खास फलफुल रहा है,ऐसा नही है कि इस कारोबार की जानकारी पुलिस को नही है,पर अगर स्थानिय पुलिस की मिलीभगत हो तो क्या कहने कैसे यह धंधा नही चलेगा! धंधा यह गंदा है पर बेधडक बेखौफ दौड रहा है,इस धंधे मे लिप्त लोगो ने हजारो युवको का शिकार किया है पहले तो युवको को बुलाया जाता है फिर ब्लैक मेलिंग कर हजारो लाखो रुपये मांगे जाते है,,सूरजपुर स्टेशन के मेन रोड से लगा गांव मे देह व्यापार मे लिप्त बालाओ के द्वारा बाहर से भी लडकिया बुलाकर बकायदा सप्लाई किया जाता है,नगर सहित बाहर के लोग यहा आकर इनकी सेवाये ले रहे है पर बात यही पर खत्म नही होती,इस धंधे मे लिप्त महिलाओ का कई राजनितिक पार्टियो के नेताओ का भी संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण खुले तौर पर देह व्यापार के साथ ब्लैकमेलिंग का धंधा जारी है!
कैसे फसाते है
देह व्यापार मे लिप्त बालाओ के द्वारा पहले तो वे अपने कस्टम तैयार कर उसे अपने मनमुताबिक स्थान पर बुलाते है वहा पर जमकर शराब परोसी जाती है जब शराब अपना असर शुरु कर देता है तो पुलिस को बुलाकर पकडवा दिया जाता है फिर होता है ब्लैकमेलिंग का खेल, कस्टमर अपना मान सम्मान को देखते हुये मनमाना पैसा देकर अपना पीछा छोडाता है!
2 घंटे का किराया 3000 से 5000 रुपए तक
ब्लैक मेलिंग का शिकार हुये लोगो ने बताया कि इस धंधे मे लिप्त बालाये बहुत कम उम्र के है और बाहर रायपुर कोरबा बिलासपुर शहडोल से भी बुलाया जाता है जो 5 हजार रुपये से 10 हजार लेते है,स्थानिय स्तर से 2 हजार से 5 हजार रुपये लिया जाता है,यह सब धंधा मोबाईल होता है अगर कोई मोटा मुल्ला इनके जाल मे फस गया तो फौरन पुलिस बुलाकर उसे पकडवा दिया जाता है और उससे मोटी रकम लेकर छोड देते है!
पुलिस के साथ नेताओ का संरक्षण
ऐसा नही है कि देह व्यापार ब्लैकमलिंग का खेल किसी को पता नही है,जब वहा की स्थानिय पुलिस के साथ नेताओ का साथ हो तो ये धंधा चलेगा कैसे नही है इस काली कमाई में बकायदा उनका अच्छा खासा हिस्सा होता है!
तो इस पुरे मामले मे पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मेघा टेंभुरकर ने कहा कि पुरे मामले की पडताल की जायेगी और जो भी संलिप्त होगा कार्यवाही किया जायेगा!