ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Admin

Fri, Jun 22, 2018
सूरजपुर: हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार,  17 जून को ग्राम खड़गवां (जूनापारा) निवासी रामभरोस सिंह ने चोकी  में आकर बताया कि दिनांक 16 जून को इसका भतीजा 21 वर्षीय दुलेश्वर सिंह पिता बहादूर सिंह गांव के बालसाय के कुआं में गिर गया था जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर ले जाया गया जहां से उसे बिलासपुर हेतु रेफर कर दिया गया जो बिलासपुर जाने के दौरान रास्ते में दुलेश्वर की मृत्यु हो गई, सूचना पर चैकी खड़गवां में मर्ग क्रमांक 41/18 कायम कर शव पंचनामा बाद पी0एम0 कराया गया। पी.एम. रिपोर्ट में डाॅक्टर के द्वारा मृतक दुलेश्वर की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किये जाने पर चैकी प्रभारी खड़गवां के द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक जी.एस.जायसवाल को दी गई जिनके द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्व कर अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 89/18 धारा 302 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्व किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जी.एस.जायसवाल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर एवं एसडीओपी प्रतापपुर आर.के.शुक्ला के मार्गदर्शन में जांच टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा जांच कार्यवाही के दौरान संदेही ग्राम खड़गवां निवासी बालसाय पिता रामधन सिंह उम्र 45 वर्ष को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी बालसाय ने बताया कि 15 जून के रात्रि करीब 11 बजे मृतक दुलेश्वर आरोपी के घर का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा लेट में खुलने पर मृतक के द्वारा आरोपी से बहस करने लगा जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी घर से बांस का डण्डा निकालकर मृतक को मारपीट कर पास में स्थित कुआं में धकेल दिया। 16 जून की सुबह आस पड़ोस के लोगों के द्वारा दुलेश्वर को कुंआ से निकाला गया, दुलेश्वर को उपचार हेतु ले जाने मृत्यु हो गई। आरोपी बालसाय सिंह के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।    पुलिस की इस कार्यवाही में चैकी प्रभारी खड़गवां रामनरेश गुप्ता, प्रधान आरक्षक संजय चैहान, अशोक कुमार, आरक्षक शोभनाथ कुशवाहा, भगवत पैंकरा एवं महिला आरक्षक शांति बेक सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें