ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

: एसपी सूरजपुर ने ली जनरल परेड की सलामी

Admin

Fri, Jun 22, 2018
सूरजपुर-पुलिस लाईन पर्री सूरजपुर में शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड़ में पुलिस अधीक्षक जी.एस.जायसवाल ने परेड की सलामी लेते हुये अधिकारी कर्मचारियों की वेश-भूषा का निरीक्षण किया तथा अच्छे वेशभूषा धारण करने व बेहत्तर परेड़ का प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। जनरल परेड़ के पश्चात् पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर पुलिस कल्याणकारी गतिविधियों के तहत् सुझाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।     इस दौरान  श्री जायसवाल ने आवास भत्ता किन अधिकारी कर्मचारी को नहीं मिल रही है उसकी जानकारी ली जिस पर एक आरक्षक ने आवास भत्ता न मिलने की जानकारी दी जिस पर उन्होंने तत्काल संबंधित शाखा प्रभारी को आवास भत्ता इसी माह से वेतन के साथ जोड़ने के निर्देश दिये। बैठक में शासकीय कार्य से आने जाने के दौरान दुर्घटना होने पर घायल कर्मचारी के बेहतर उपचार हेतु तत्काल सहायता राशि दिये जाने हेतु दूसरे इकाई में किस प्रकार की व्यवस्था है उसकी जानकारी लेकर यह व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ कराये जाने, पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों हेतु स्मार्ट कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर लगाये जाने की जानकारी दी।      पुलिस के कर्मचारी जो शासकीय कार्य से आना-जाना करते है उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस हेतु बसों में सीट आरक्षित कराये जाने, इसके अलावा यदि पुलिस के कर्मचारियों को सफर के दौरान बस में सीट उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो उसकी सूचना तत्काल देने हेतु कहा।      सूरजपुर में पुलिस कन्ट्रीन, पुलिस पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेन्सी खोले जाने हेतु प्रस्ताव भेजने, पुलिस के कर्मचारियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा हेतु लगातार कोचिंग क्लासेस की व्यवस्था कराने, पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के बच्चों हेतु प्राईवेट स्कूलों में सीट आरक्षित कराये जाने कराये जाने की जानकारी दी।      सूरजपुर जिले में पुलिस ट्रान्जिट हास्टल की व्यवस्था, महिला कर्मचारियों जो व्हीआईपी, व्हीव्हीआईपी एवं कानून व्यवस्था ड्यिूटी हेतु आते है उनके विश्राम हेतु महिला बैरक निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शीघ्र भेजी जावेगी।     इस दौरान एसपी सूरजपुर श्री जायसवाल ने कहा कि बेहतर अनुशासन बनाये रखने हेतु प्रत्येक शुक्रवार को जनरल परेड होगी जिसमें जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी के अलावा थाना चैकी प्रभारी एवं थाना के बल उपस्थित होंगे इसके उपरान्त पुलिस के कल्याणकारी गतिविधियों के तहत् सुझाव लिये जायेंगे एवं उसकी समीक्षा कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों में आगे बढ़ने एवं अच्छे कार्यो को करने की लालसा होनी चाहिये, थाना के कार्यो एवं ड्यिूटी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उससे अवगत कराने की जिम्मेदारी आपकी है और उस समस्या के निराकरण करने की जिम्मेदारी मेरी होगी।      इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर, बी.एल.केहरी, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर श्रीमती चंचल तिवारी, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी सूरजपुर मनोज धु्रव, एसडीओपी ओड़गी डाॅ. ध्रुवेश जायसवाल, एसडीओपी प्रतापपुर आर.के.शुक्ला, रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुर, सूबेदार रामप्रसाद पैंकरा, थाना प्रभारी दीपक पासवान, सुनील तिवारी, रामेन्द्र सिंह, प्रदुम्मन तिवारी, ए.टोप्पो, सी.पी.तिवारी, ओ.पी.कुजूर, चैकी प्रभारी राजेश तिवारी, सुमन्त पाण्डेय, एमटीओ गंगाधर जोशी, एसआई दीपक भारद्वाज सहित पुलिस के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें