: तेलगांवा में हुआ आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण और पौध रोपण
Thu, Jul 12, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जिले के ग्राम तेलगांवा में आंगनबाड़ी का लोकार्पण एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें सहकारी बैंक के डायरेक्टर एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल ने आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के समक्ष अपने विचार साझा किए और कहा कि बच्चों के शिशु काल से ही उन को पढ़ाना घर से लाना सराहनीय कार्य है।
उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलगांवा में 32 पौधों का वृक्षारोपण हरिहरपुर भटगांव कार्यक्रम के तहत में किया। हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे एवं हरा भरा रहे आने वाले भविष्य में पर्यावरण सुरक्षित रहे ऐसी योजना के साथ अजय गोयल के द्वारा 32 पौधे स्कूल प्रांगण में लगाए गए और बच्चों को अपने विचार बताते हुए कि पर्यावरण सुरक्षित रखना ही हमारे जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य फलदार वृक्ष से हमें फल के साथ-साथ छाया और पर्यावरण ताजी हवा हमें मिलते रहती है।
: टै्क्टर से उतरते वक्त जांघ में घुस गई लकड़ी- हो गई मौत
Thu, Jul 12, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- टै्रक्टर से उतरते वक्त अनियंत्रित होकर गिरे 32 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि ग्राम नवगई निवासी ओगर साय गोंड 32 वर्श्ष, गुरूवार को सुबह करीब 8 बजे बालू लेने टै्रक्टर पर सवार होकर नदी गया था, वहां टै्रक्टर से उतरते वक्त उसका पैर फिसल गया और अनियंत्रित होकर जब गिरा तो बगल स्थित एक पेड़ की लकड़ी उसके जांघ में घुस गई उसे गंभीरावस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौप दिया है। इस घटना के बाद परजिनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
: दृष्टिबाधित गर्भवती अबला का मुकबधिर पति ने छोड़ा साथ, मायके में भी नहीं मिला सहारा
Thu, Jul 12, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी गर्भवती युवती को बुधवार को संजीवनी एक्सप्रेस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। दृष्टि दोष की षिकायत से युवती को देखने में दिक्कत होती है। मंगलवार रात उसे अस्पताल परिसर में भटकते पुलिस सहायक केन्द्र के एक आरक्षक ने देखा और जानकारी प्रभारी अधिकारी को दी। नारी निकेतन भेजने के दौरान पेट दर्द की षिकायत पर उसे लेबर वार्ड में भर्ती कराया गया।
देवरी ग्राम निवासी धनेष्वरी पिता सग्गर गोड़ 19 वर्ष का विवाह वर्ष 2016 में बरकटिया निवासी गूंगे लड़के से कर दी थी, पिता द्वारा की जाने वाली मारपीट से त्रस्त होकर वह वापस मायके आ गई, महिला ने बताया कि मुझे ससुराल में खाना तक भी नसीब नहीं होता था, यदि खाना कोई देता तो भी पति उसे छिपा देता और इसे लेकर सास- ससुर से भी मारपीट करते थे, इसी बीच वह गर्भवती हुई, तो इधर शराबी पति सात माह से भर्गवती पुत्री को मारपीट कर घर वापस जाने को मजबूर कर दिया। गूंगे पति की मार और व मायके से पिता द्वारा घर से भगाने के बाद वह लगभग 150 रूपये लेकर अम्बिकापुर पहुची। यहां से चिरमिरी रहने वालो बड़े पिता के बेटी के घर जाने निकली लेकिन बिना मिले ट्रेन से वापस अम्बिकापुर आई गई, रेल्वे स्टेषन के सफाई कर्मियों की नजर उस पर पड़ी और 108 नम्बर में फोन करके गर्भवती महिला के स्थिति के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची संजीवनी टीम से लेकर अस्पताल पहुंची और भगवान भरोसे छोड़ दिया। जिससे वह भटकर रही थी, चार भाई और एक बहन भरा पूरा परिवार होने के बावजूद भी जनर दोष झेल रही युवती ऐसे में दर- दर ठोकर खा रही है। उसे फिलहाल पेट दर्द की षिकायत अस्पताल में दाखिल कराया गया है।