ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: रामानुजनगर से देवगढ़ धाम पदयात्रा 16 अगस्त को, आयोजकों ने पूरी की तैयारी

प्रवेश गोयल रामानुजनगर- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लॉक मुख्यालय रामानुजनगर में काँवरिया संघ रामानुजनगर के द्वारा देवगढ़ धाम कांवर पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो कि आगामी 16 अगस्त को प्रातः 4 बजे काँवरिया बंधु चांदनीचौक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से रवाना होंगे और त्रिवेणी संगम पतरापाली से जल भरकर देवगढ़ धाम स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करेगें। जिसमे रास्ते मे एवं देवगढ़ में खाने पीने एवं भंडारे की व्यवस्था काँवरिया संघ रामानुजनगर की ओर से की गई है काँवरिया बन्धुओ के लिए भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन काँवरिया संघ रामानुजनगर की ओर से की गई है। कांवर पदयात्रा के आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में देवगढ़ धाम में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक हेतु सभी से अपील की है 35 किमी की पद यात्रा विगत 17 सालो से लगातार जारी है, जिसमे मुख्य रूप से रामेश्वर प्रसाद दुबे, काशी प्रसाद सावरे, ऋषि दुबे, अमिताभ शर्मा, विवेक दुबे, नरेंद्र, बजरंग गुप्ता, बिहारी राजवाड़े, दीपक पटेल, रिकेश, संदीप, राजू गुप्ता एवं काँवरिया संघ के सदस्यों के द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसकी सारी तैयारी हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें