: ट्रेलर की ठोकर से जाइलो गिरी खाई में, युवक की मौत
Fri, Oct 12, 2018
सूरजपुर - ट्रेलर की ठोकर से जाइलो वाहन के गहरे खाई में गिर जाने से उसमें सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गई. बताया जा रहा है कि भैयाथान के ग्राम करौन्दामुडा निवासी विजय जायसवाल के पुत्र राकेश जायसवाल बन्टी के सिर में गंभीर चोंटे आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं जाइलो में सवार अन्य को भी गंभीर चोटें अाई हैं.
अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोए सगाई के लिए पडोसी राज्य मध्यप्रदेश के शहडोल जा रहे युवक राकेश जायसवाल किराए के जाइलो वाहन से जैसे ही ब्योहारी के समीप पहुंचे कि उसी दौरान विपरीत दिशा आ रही तेज व अनियिन्त्रत गति की ट्रेलर ने उनके वाहन को ठोकर मार दी. ट्रेलर की ठाेकर से जाइलाे सडक के किनारे गहरे खाई में जा गिरी और सिर में गंभीर चोटें आने के कारण युवक राकेश की मौके पर ही मौत हो गई.
: मीडिया अनुप्रमाणन व निगरीनी समिति के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
Fri, Oct 12, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर
-
जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण का आयोजन जिपं सीईओ संजीव कुमार झा की उपस्थिति में जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई।
प्रशिक्षण में चुनाव प्रचार के सामान्य साधन वाहन द्वारा प्रचार-प्रसार, लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार-प्रसार, चुनावी सभा व चुनावी रैलियॉ है तथा चुनाव प्रचार के वर्तमान सशक्त साधनों में प्रिंट मीडिया से विज्ञापन, इलेक्ट्रानिक मीडिया टेलीविजन चैनल, केबल चैनल, ई-समाचार पत्र, बल्क एसएमएस, निर्वाचन पम्पलेट, फलेक्शी, बैनर, पोस्टर से विज्ञापन शामिल है।
राजनैतिक दलों व अभ्यर्थी द्वारा इलेक्ट्रानिक मीडिया, टीवी चैनल, लोकल कैबल नेटवर्क, ई समाचार पत्र, में बगैर अनुमति के राजनैतिक विज्ञापन, प्रिंट मीडिया पर आए निर्वाचन विज्ञापन के खर्चों को निर्वाचन व्यय लेखा में न दिखाना जाना, पैड न्यूज की आड में राजनैतिक विज्ञापन करना, एवं राजनैतिक विज्ञापन या भाषण में किसी अन्य अभ्यर्थी के व्यक्तिगत जीवन के पहलुओं की आलोचना होती है। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन एवं निगरानी समिति का कार्य प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में आने वाले राजनैतिक विज्ञापन पर निगरानी रखना, इलेक्ट्रानिक मीडिया पर आने वाले राजनैतिक विज्ञापन की जॉच कर प्रसारण की अनुमति देना, पैड न्यूज की निगरानी करना, इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित होने वाल राजनैतिक विज्ञापन की जॉच कर अनुमति देना, प्रिंट एवं इलेक्ट्रनिक मीडिया में आने वाले राजनैतिक विज्ञापन की निगरानी करना, पैड न्यूज की जॉच करना, मिडिया क्षेत्र में होने वाले आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रिटर्निग आफिसर को रिपोर्ट करना, प्राप्त आवेदन की समीक्षा कर अनुमति देने के बाद जब ये प्रसारित होते हैं, उसपर निगरानी रखना, प्रसारित विज्ञापन की रिकार्डिग करना, बेगर अनुमति के प्रसारित विज्ञापन पर कार्यवाही करने हेतु रिटर्निग आफिसर को प्रतिवेदन देना, पैड न्यूज ;समाचारों की आड में विज्ञापन द्धकी जॉच करना एवं रिटर्निक आफिसर के माध्यम से अभ्यर्थी को नोटिश दिलाना है। समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सूचना और प्रसारण विभाग का कोई प्रथम श्रेणी का अधिकारी, भारतीय प्रेस परिषद द्वारा अनुशंसित पत्रकार, स्वतंत्र नागरिक एवं डीपीआरओ, जिला सूचना अधिकारी, समकक्ष सदस्य सचिव होंगे। मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति के नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
: विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया उपजेल का निरीक्षण
Fri, Oct 12, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिव प्रकाश त्रिपाठी ने उप जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को मिलने वाले खाद्य सामग्री चावल-दाल, सब्जी की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
प्राधिकरण के सचिव शिव प्रकाश त्रिपाठी ने जेल में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर बंदियों को क्लीनिक की सेवाओं के बारे में बताते और बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जिन बंदियों के पास अपने प्रकरण के पैरवी के लिये अधिवक्ता नियुक्त करने में सक्षम नही हैं वे क्लीनिक मे कार्यरत् अधिवक्ता को बताये या पेशी मे जाते है तो न्यायाधीश से निवेदन करे की मेरे प्रकरण की पैरवी के लिये निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है। प्राधिकरण के सचिव ने बंदियों को प्लीबागेनिंग, अपील करने की प्रक्रिया, बंदियों के अधिकार, रिमाण्ड, गिरफ्तारी वारंट, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने से लेकर न्यायालय तक प्रकरण में क्या-क्या प्रक्रियाएं होती है, की जानकारी विस्तार से दी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एके शुक्ला, सत्य नारायण सिंह, उमेश कुमार एवं जेल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।