ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: स्वास्थ के प्रति लापरवाही अवैध पैथोलॉजी एवम क्लीनिक सील

सचिन तायल
सूरजपुर जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध आज जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर कड़ी कार्रवाई शुरू की है। सूरजपुर अनुविभाग में ऐसे 15 दवाखाने और पैथोलॉजी लैब सील किए गए जो अनाधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे थे। गौरतलब है कि झोलाछाप डॉक्टरों के गलत उपचार के कारण दो ग्रामीणों की मौत का मामला हाल ही में प्रकाश में आया था। इस मामले को लेकर जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जिले मैं अभियान चलाकर अनधिकृत रूप से संचालित क्लीनिक, दवाखाने और पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश एसडीएम और स्वास्थ्य महकमे को दिए थे। जिस पर एसडीएम डॉ सुभाष सिंह राज के नेतृत्व में स्वास्थ्य और पुलिस अमले ने जगह जगह कार्रवाई शुरू की जिसके तहत लटोरी क्षेत्र में संचालित 5 रामानुजनगर तहसील क्षेत्र में 6 सूरजपुर तहसील क्षेत्र में तीन और प्रेमनगर तहसील क्षेत्र की एक अवैध इकाई को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में एसडीएम डॉ सुभाष सिंह राज के अलावा तहसीलदार नंदजी पांडेय, डॉ आर एस सिंह, पुलिस के स्थानीय अधिकारी और राजस्व टीम शामिल रही। कलेक्टर के दिशा निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई से अवैध क्लीनिक और पैथोलैब संचालकों में हड़कंप मच गया है क्लेक्टर दीपक सोनी ने कहा की अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंगहोम एवम क्लिनिक पैथोलैब पर इसी तरह कार्यवाही जारी रहेगी स्वास्थ्य के खिलाप लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें