: शिविर के माध्यम से किया जा रहा पशुओं का टीकाकरण...
Fri, Jun 9, 2023
सूरजपुर.
पशुधन विकास विभाग के देखरेख में जिले में संचालित 360 गोठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें पशुओं के संक्रामक बिमारियों मुख्यतः एच.एस. बी.क्यू. बिमारियों से बचाव हेतु सघन टीकाकरण, बीमार पशुओं का उपचार, 01 वर्ष से कम उम्र के पशुओं को डिवर्मिंग, बाझ पशुओं का उपचार, विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कार्य सम्पादित किया जाना है। इसी कडी में जिले में 1 जून 2023 से 09 जून 2023 तक कुल 167 गोठान ग्रामों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अभी तक कुल 18417 एच.एस. बी.क्यू. संयुक्त वैक्सीन का टीकाकरण किया गया एवं 1289 पशुओं का उपचार तथा 5034 पशुओं का डिवर्मिंग तथा औषधि वितरण किया गया है। जिले में यह शिविर का अभियान पूरे जून माह तक चलेगा। पशुपालन विभाग जिले के सभी पशु पालको से अपील करता है कि जहां भी पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर स्थल पर अपने पशुओं को लाकर संक्रामक रोगों का टीकाकरण एवं बीमार समस्या ग्रस्त पशुओं का निःशुल्क उपचार करायें।
: नगरपालिका ने प्लास्टिक व्यवसायियों पर लगाया अर्थदण्ड...
Fri, Jun 9, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन पर नगरपालिका की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे विक्रेताओं और बडे़ व्यवसायियों पर कार्यवाही की गई इस क्रम में उपयोग किए जा रहे 26 व्यवसायियों पर अर्थदण्ड किया गया साथ ही समझाइश दी गई की भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते पाए जाने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।
: श्रमिकों का पंजीयन कर लाभान्वित हुए 82 श्रमिक...
Fri, Jun 9, 2023
सूरजपुर
. जिले में श्रम विभाग के छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को संचालित विभागीय योजना मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना व मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना में कुल 82 श्रमिकों को कुल राशि 1960000 (उनीस लाख साठ हजार रू. मात्र) से लाभांवित किया गया।इस संबंध में जिला श्रम पदाधिकारी के. केरकेट्टा द्वारा बताया गया है कि छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत निरंतर श्रमिकों का पंजीयन कर विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। मिनीमाता महतारी जतन योनजान्तर्गत प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों में पात्र हितग्राही विमला, सीमा, प्रगति कुशवाहा, हेमलता, सावित्री, अंजना पैकरा, बसंती, सोनमती इस प्रकार कुल 63 महिला श्रमिकों को 20-20 हजार रू. कुल राशि 1260000 मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों में 4 आवेदन पात्र पाये जाने पर मृतक श्रमिक के परिजनों (उत्तराधिकारी) को 01-01 लाख रूपये कुल राशि 400000 रूपये तथा मुख्यमंत्री सियान योजनान्तर्गत प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों में पात्र हितग्राही राम बाई, शांति देवी, तिलकुंवर, राज कुमारी यादव, भोले राम, परसू राम इस प्रकार 15 श्रमिकों को 20-20 हजार कुल राशि 300000 आरटीजीएस, एनईएफटी के माध्यम से सीधे खाते में वितरण किया गया।श्री के. केरकेट्टा द्वारा जिन श्रमिकों का पंजीयन नहीं है व जिन श्रमिकों के पंजीयन की वैद्यता समाप्त हो चुकी है, उन्हे जिला श्रम कार्यालय, नजदीकी च्वाईस सेंटर, श्रम मित्रों, श्रमेव जयते मोबाईल एप के माध्यम से तत्काल पंजीयन व पंजीयन नवकरण कराने अपील की है। साथ ही निरंतर श्रमिक हित में प्रयासरत रहने बात कही।