ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: मतदाता जागरूकता में बेटियां अव्वल...निबंध लेखन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता...

Admin

Sat, Jul 22, 2023

सूरजपुर.  जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रियंका वर्मा के निर्देशन एवं स्वीप ब्लॉक प्रभारी श्रीकांत पांडेय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न स्कूलों में स्वीप कार्यक्रम के तहत अनेक प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। विकासखण्ड रामानुजनगर के शा. माध्यमिक शाला पतरापाली में बैगलेस डे पर मतदाता जागरूकता पर विभिन्न कार्यक्रम हुये। मतदाता जागरूकता पर निबंध लेखन, पोस्टर, रंगोली एवं नारा प्रतियोगिता कराया गया। सभी प्रतियोगिताओ में बालिकाओं ने बाजी मारी। प्रधानपाठक बी आर हितकर व शिक्षक योगेश साहू के द्वारा विद्यार्थियों को वोट के महत्व तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से यह भी अपील की जा रही है कि वे इन कार्यक्रमों में जो जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, उसे अपने तक सीमित न रखकर अपने पलकों, अभिभावकों और आस-पड़ोस के मतदाताओं को भी दें। वोट करने से लोकतंत्र को मजबूती प्रदान होती है, इसलिए हर मतदाता को मतदान कर भारत को और मजबूत बनाना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षक महेंद्र पटेल, कृष्ण कुमार यादव, अनीता सिंह, योगेश साहू सरिता सिंह, रसोईया एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें