: रामानुजनगर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर
. शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उत्तम प्रकाश एवं मास्टर ट्रेनर डी. एस. लकड़ा ने संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु आगामी निर्वाचन में अवश्य मतदान करने की अपील की। उन्होंने मतदान हेतु उपयोग में लाई जाने वाली आधुनिक मशीनों (EVM and VVPAT) की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे सभी विद्यार्थियों जिनकी आयु 01 अक्टूबर-2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। ऐसे विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना पंजीयन कराने हेतु प्रेरित करते हुए पंजीयन की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा उन्हें वोटर्स पोर्टल एवं वोटर्स हेल्पलाईन एप्प के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने मतदाता सूची में पंजीयन हेतु आवेदन (Form-6) एवं मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार हेतु आवेदन (Form-8) की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। मतदाता सची में नाम संषोधन, नाम जोड़ने, नाम हटाने आदि की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है। उन्होंने आगामी मतदान में न केवल स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें अपितु अपने परिचित, पड़ोसी, मित्रों एवं परिवारजनांे को भी अनिवार्यतः मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें।
: डीएफओ पंकज कुमार कमल ने किया पदभार ग्रहण...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर
. वन मंडल में राज्य सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद आईएफएस पंकज कुमार कमल ने सूरजपुर जिला वनमंडलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर विधिवत वन मंडल के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दरम्यान उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालय का निरीक्षण किया है। अपने कक्ष में उन्होंने सभी उप वनमंडलाधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारियों की मौजूदगी में योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति से संबंधित गतिविधियों से रूबरू होकर सूरजपुर उप वनमंडलाधिकारी अनिल सिंह के साथ वन परिक्षेत्र अंतर्गत खोखनिया नाला का भ्रमण कर जलभराव सहित अन्य गतिविधियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। ज्ञात हो की वर्ष 2016 बैच के आईएफएस अधिकारी पंकज कुमार कमल इससे पूर्व सरगुजा वन मंडलाधिकारी, सामाजिक वानिकी एवं अनुसंधान वन मंडल बिलासपुर में वनमंडलाधिकारी बतौर अपनी सेवाएं दी हैं।
: ओशोधारा का ध्यान योग एवं सुरती योग का 6 दिवसीय कार्यक्रम...
Sun, Aug 6, 2023
सूरजपुर. नगर में 5 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद फिर से भव्य रूप से ओशोधारा के ध्यान योग एवं सुरती योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अध्यात्म को वैज्ञानिक पद्धति से जानने समझने और जीने के लिए, अपने जीवन को सुंदर, सफल एवं समृद्ध बनाने के लिए देश विदेश में एक विख्यात संस्था है ओशोधारा। ओशोधारा अपने अनूठे एवं बेजोड़ ध्यान पद्धतियों एवं उसमें वैज्ञानिक एकरूपता के कारण बहुत ही तेजी से लोगों के बीच में लोकप्रिय हो रहा है। ओशोधारा ध्यान केंद्र के संचालक मां भक्ति पूर्णिमा जी ने बताया कि हर्ष का विषय है कि जेठ की तपती गर्मी के बाद मेघों का बरसना जितना आनंददाई होता है उतना ही आनंददाई सावन की रिमझिम फुहारों के बीच ध्यान की बगिया में ओंकार के बीज बोना होता है। सूरजपुर की तपती धरती के लिए परम सौभाग्य की घड़ी है कि ओशोधारा का ध्यान योग एवं सुरती योग का कार्यक्रम 20 से 25 अगस्त 2023 को आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ओशोधारा एक अध्यात्मिक संस्था है और उसमें कराए जाने वाले कार्यक्रम पूर्णता वैज्ञानिक एवं जांचे परखे हुए मेथड पर आधारित हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हजारों लोगों ने अपने जीवन में सकारात्मक सुधार एवं उन्नति प्राप्त की है।यह कार्यक्रम ओशोधारा के बहुत ही लोकप्रिय आचार्य दर्शन, आचार्य ज्ञान अमृत और आचार्य संतोष चिन्मय के द्वारा कराया जाएगा। ओशोधारा के कार्यक्रम इस तरह से तैयार किए गए हैं कि इसमें पढ़ाई करने वाले बच्चों से लेकर जीवन में संघर्ष कर रहे युवा एवं बुजुर्ग सभी को यह कार्यक्रम सकारात्मक दिशा देता है और सफल जीवन जीने की दिशा में सर्वांगीण विकास होने का अवसर देता है। कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 19 तारीख को शाम 5:00 बजे से रखा गया है, जिसमे परिचय और सत्संग रहेगा। सभी जिज्ञासाओं और खोजियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे आगामी इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जीवन को सफल, समृद्ध एवं आनंदित बना सकते हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ओशोधारा ध्यान केंद्र सूरजपुर ने मोबाईल नंबर 9926131741, 9009005006 जारी किया है या फिर वकील कॉलोनी सूरजपुर स्थित केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं।