: ओशोधारा का ध्यान योग एवं सुरती योग का 6 दिवसीय कार्यक्रम...
Admin
Sun, Aug 6, 2023
सूरजपुर. नगर में 5 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद फिर से भव्य रूप से ओशोधारा के ध्यान योग एवं सुरती योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अध्यात्म को वैज्ञानिक पद्धति से जानने समझने और जीने के लिए, अपने जीवन को सुंदर, सफल एवं समृद्ध बनाने के लिए देश विदेश में एक विख्यात संस्था है ओशोधारा। ओशोधारा अपने अनूठे एवं बेजोड़ ध्यान पद्धतियों एवं उसमें वैज्ञानिक एकरूपता के कारण बहुत ही तेजी से लोगों के बीच में लोकप्रिय हो रहा है। ओशोधारा ध्यान केंद्र के संचालक मां भक्ति पूर्णिमा जी ने बताया कि हर्ष का विषय है कि जेठ की तपती गर्मी के बाद मेघों का बरसना जितना आनंददाई होता है उतना ही आनंददाई सावन की रिमझिम फुहारों के बीच ध्यान की बगिया में ओंकार के बीज बोना होता है। सूरजपुर की तपती धरती के लिए परम सौभाग्य की घड़ी है कि ओशोधारा का ध्यान योग एवं सुरती योग का कार्यक्रम 20 से 25 अगस्त 2023 को आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ओशोधारा एक अध्यात्मिक संस्था है और उसमें कराए जाने वाले कार्यक्रम पूर्णता वैज्ञानिक एवं जांचे परखे हुए मेथड पर आधारित हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हजारों लोगों ने अपने जीवन में सकारात्मक सुधार एवं उन्नति प्राप्त की है।यह कार्यक्रम ओशोधारा के बहुत ही लोकप्रिय आचार्य दर्शन, आचार्य ज्ञान अमृत और आचार्य संतोष चिन्मय के द्वारा कराया जाएगा। ओशोधारा के कार्यक्रम इस तरह से तैयार किए गए हैं कि इसमें पढ़ाई करने वाले बच्चों से लेकर जीवन में संघर्ष कर रहे युवा एवं बुजुर्ग सभी को यह कार्यक्रम सकारात्मक दिशा देता है और सफल जीवन जीने की दिशा में सर्वांगीण विकास होने का अवसर देता है। कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 19 तारीख को शाम 5:00 बजे से रखा गया है, जिसमे परिचय और सत्संग रहेगा। सभी जिज्ञासाओं और खोजियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे आगामी इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जीवन को सफल, समृद्ध एवं आनंदित बना सकते हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ओशोधारा ध्यान केंद्र सूरजपुर ने मोबाईल नंबर 9926131741, 9009005006 जारी किया है या फिर वकील कॉलोनी सूरजपुर स्थित केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन