: अवैध खनन एवं परिवहन कर्ताओं पर लगातार कार्यवाही...
Mon, Jun 26, 2023
सूरजपुर
. खनिज विभाग के जानकारी अनुसार खनिज अमला, राजस्व अमला एवं जिला स्तरिय टास्कफोर्स के द्वारा जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले अवैध उत्खननकर्ता एवं परिवहन कर्ताओं के विरुद्ध सतत् जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान खनिज पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर ऐसे कार्यों में संलग्न मशीनरी एवं वाहनों को नियमानुसार जप्त कर अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, तथा अर्थदण्ड की वसूली भी की जा रही है। माह जून 2023 में 22 जून 2023 तक विभागीय टीम एवं जिले में गठित टास्क फोर्स ने खनिज पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईंट, रेत अवैध परिवहन में संलग्न कुल 06 वाहनों में से 05 वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से अर्थदण्ड के रूप में राशि रूपये 1,04,710.00 वसूलकर खजाना दाखिल कराया जा चुका है तथा 01 प्रकरण प्रक्रियाधीन है।
: रोजगार मेला का आयोजन 03 जुलाई को...
Mon, Jun 26, 2023
सूरजपुर
. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा 03 जुलाई 2023 को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुडगांव दिल्ली एन.सी.आर के प्रषिक्षु 200 पदों हेतु किया जाना है। जिसकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं मंे 50 प्रतिषत से गणित, अग्रेजी, विज्ञान विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए। केवल पुरूष आवेदक ही आवेदन कर सकते है। जिसकी आयु 18 से 20 वर्ष के बीच हो। जिसकी कार्य क्षेत्र गुडगांव, मानेसर, दिल्ली एन.सी.आर होगा।
ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं। वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।
: डॉ. दिव्या गुप्ता ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण...
Mon, Jun 26, 2023
सूरजपुर
. राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता के द्वारा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने केन्द्र के संचालन व्यवस्था के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी ली। केन्द्र में अब तक कुल 1940 प्रकरण प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 1898 प्रकरणों को निराकरण कर लिया गया है। अब तक मानसिक रूप से विक्षिप्त कुल 29 महिलाओं को जिले के विभिन्न स्थलों से रेस्क्यू कर राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर भेजा गया है। जिसमें से स्वास्थ्य लाभ लेने के पश्चात् 13 महिलाएं स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस आ चुकी हैं। कोई भी संकटग्रस्त महिला केन्द्र में किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर आश्रय सुविधा प्राप्त कर सकती हैं। केन्द्र में पिड़ित महिला हेतु 05 बेड, रहने, खाने आदि सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यदि किसी महिला को किसी भी प्रकार की आवश्यकता किसी समय चाहिए तो निःशुल्क टोल फ्री नम्बर 181 अथवा केन्द्र में सीधे आकर संपर्क कर सकती हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान, केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर के समस्त सेवा प्रदाता एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।