: मतदान कर्मियों ने किया मतदान...
Sat, Nov 11, 2023
सूरजपुर. विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले से संबंधित मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण स्थल में ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान सुविधा केंद्र में कराया गया। जो कि 10 नवंबर की स्थिति में संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत प्रेमनगर (04) में 912 , भटगांव (05) में 874 व प्रतापपुर (06) में 913 लोगों ने, तीनों विधानसभा क्षेत्र में 2699 मतदान डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया गया। मतदान कर्मियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराए जाने के लिये विधानसभा क्षेत्र भटगांव(05) व प्रतापपुर(06) में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर (08, 09 व 10 नवंबर तक), विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) व प्रतापपुर(06) में शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर(08,09 व 10 नवंबर तक), विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर(04) व भटगांव(05) के लिये शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर( 08 व 09 नवंबर) सुविधा केंद्र जिला मुख्यालय में बनाया गया था।
: माँ ने सब्जी नही बनाया & पिता ने मोबाइल व बाइक नही दिलाया, तो कर दी मां बाप की हत्या...
Sat, Nov 11, 2023
सूरजपुर. भटगांव में जहाँ एक पुत्र ने अपने पिता की तो वहीं रामानुजनगर में मां की हत्या कर दी है।पुलिस के अनुसार भटगांव के सेन्धोपारा के आलम साय जो सेवानिवृत्त कालरी कर्मचारी थे कि हत्या उनके छोटे पुत्र भानुप्रताप सिंह ने कर दी है।बताया गया है कि बेटे को मोबाइल व बाइक की चाहत थी जो अपने पिता से मांग रहा था पर वे देने में असमर्थता जता रहे थे जिससे वह इतना नाराज हो गया कि पिता को बेहेंगा से मार दिया, जिससे आलम साय की मौत हो गई।दूसरी घटना रामानुजनगर के सालही के मनवार पारा की है जहाँ के बल्ली नामक युवक ने अपनी मां बेलासो बाई की हत्या कर दी है।बेलासो बाई का कसूर इतना था कि वह बेटे के लिये सब्जी नही बना पा रही थी।इससे कलयुगी पुत्र ने अपने जननी मां की टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया और खुद खून से लतपथ चैन की नींद सो रहा था।बाद में पिता ने माजरा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या का जुर्म दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
: मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहण का प्रशिक्षण...
Sat, Nov 11, 2023
सूरजपुर.
विधानसभा निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशन में मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहण स्टाफ का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी प्राचार्य द्वारा पीपीटी के माध्यम से उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व को विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) हेतु 10 काउंटर, भटगांव (05) हेतु 11 काउंटर एवं प्रतापपुर (06) हेतु काउंटर बनाये जायेंगे। प्रत्येक काउंटर पर चार कर्मचारी मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहण का कार्य करेंगे। ये कर्मचारी उस काउंटर के लिए आबंटित मतदान केंद्र के सामग्रियों का वितरण करेंगे एवं मतदान के उपरांत उन्हें मतदान केन्द्रों के सामग्रियों का संग्रहण कार्य करेंगे।