: भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन...
Wed, Oct 25, 2023
उदयपुर. शिव मंदिर प्रांगण में स्थापित मां दुर्गा का पूजा अर्चना लगातार नौ दिन चलने के बाद दसवें दिन मंगलवार को धूम धाम से गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ रावण दहन के बाद विसर्जन किया गया। 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ नवरात्र का त्योहार मूर्ति स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ था। नौ दिन तक चले इस आयोजन में दुर्गा पूजा समिति द्वारा महिलाओं का गरबा बच्चों के डांस प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया था। नगर के सैकड़ों लोगों ने इस दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर देश प्रदेश के साथ क्षेत्र व समाज के लोगों के लिए मंगल कामना की गई। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को समिति के द्वारा उचित इनाम भी प्रदान किया गया। सोमवार को नवरात्र के दिन विशेष हवन पूजन और पूर्णाहुति की गई । मंगलवार को दशहरा के दिन विसर्जन के लिए माता जी की प्रतिमा के समक्ष लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और विदाई गीत *नवरातर नौ दिन माई दसम दिन बिदाई* के बजते ही उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए और आंखों से आंसू छलकने लगे। मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ लोग नगर भ्रमण करने लगे और रावण दहन स्थल पर माता की मूर्ति पहुंचने के बाद भव्य आतिशबाजी के साथ रावण का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का त्योहार दशहरा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय दुर्गा पूजा समिति, युवा मित्र मंडली और शारदा महिला मंडल सहित उदयपुर नगर के आमजनों का सराहनीय योगदान रहा।
: बुधवार को 09 अभ्यर्थियों ने लिया फॉर्म...2 अभ्यर्थी ने किया जमा...
Wed, Oct 25, 2023
सूरजपुर.
आज सूरजपुर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिये विधानसभा वार कुल 09 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) के लिए कुमारी कोतमा चक्रधारीव वीरेंद्र जायसवाल , भटगांव (05) के लिए मोतीलाल पैकरा, भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी रजवाड़े,रामनारायण पाटले,धर्मेन्द्र कुमार,आलम सिंह ने तो वही प्रतापपुर (06) के लिए आशा देवी पाया व सीताराम पण्डो ने नाम निर्देशन पत्र फार्म लिया है. आज दो नाम निर्देशन पत्र फार्म प्रेमनगर (04) विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मराबी व गणेश सिंह उर्रे ने जमा किया गया है ।
: वोट प्रतिशत बढ़ाने किया गया जागरूक...
Wed, Oct 25, 2023
सूरजपुर.
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत इन्दरपुर व रामपुर उर्फ भावनगर में किया गया। इन्दरपुर के सरईपारा के दुर्गा पण्डाल में एवं रामपुर के रामगढ़ के बाजार में मतदान शत-प्रतिशत करने की अपील की गई। उन्ह आगामी चुनाव में बिना भय व लालच के पोलिंग बूथ एवं जन समुदाय ने बड़े उत्साहपूर्वक मतदान करने हेतु शपथ लिया। इसमें ज्यादा संख्या में नये मतदाताओं की रही, जिसमें नववधु भी शामिल थी। सभी ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका के महत्त्व को समझा और आगामी निर्वाचनों में अपने बहुमूल्य वोट से एक साफ-सुथरी व पारदर्शी सरकार बनाने का संकल्प लिया। सभी को शपथ बी.पी.ओ. मोहम्मद महमूद ने दिलाया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, सचिव, शिक्षक व अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।