: मां बागेश्वरी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ की बैठक...कलेक्टर ने अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी का किया दर्शन...
Admin
Sat, Jan 20, 2024
सौरव द्विवेदी
सूरजपुर. कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज माँ बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें कलेक्टर ने ट्रस्ट के सदस्यों से परिचय के पश्चात बैठक की शुरुआत की। ट्रस्ट की आय को और बेहतर किया जाये उस पर चर्चा की जिसके लिये उन्होंने ट्रस्ट की राशि को बैंक में फिक्स डिपोजिट ऑटो स्विच मोड मे करने की बात कही। इसके साथ ही निर्माण कार्य, मेला प्रबंधन, ट्रस्ट के कर्मचारी, पानी व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था इत्यादि पर उन्होंने बात की। बैठक में कुछ निर्धारित एजेंडा पर चर्चा की गई।जिसमें आगामी चैत्र नवरात्रि के तैयारी के संबंध में, 22 जनवरी को श्री रामलला स्थापना दिवस के लिये कार्यक्रम के संबंध में,मेला हेतु मंदिर परिसर एवं मेला परिसर की पेन्टिंग, पुताई तथा साफ-सफाई के संबंध में, कुदरगढ़ में आवश्यक निर्माण कार्य के संबंध में और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्थल को शक्तिपीठ के रूप में विकसित करने के संबंध मे आवश्यक चर्चा की गई। इसके साथ ही अन्य विषयों जैसे आय-व्यय की जानकारी पर भी चर्चा की गई । इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य भीम सेन अग्रवाल(विकास एवं निर्माण समिति के अध्यक्ष) , ओमकार पांडे, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप रजवाड़े अवधेश गुर्जर, हिमेंद्र गुर्जर व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कुदरगढ़ परिक्षेत्र का किया निरीक्षण...
कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी का दर्शन भी किया। उन्होंने कुदरगढ़ में प्रस्तावित "रोप वे" के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी और देवी मां बागेश्वरी दर्शन स्थल के समीप से ड्रोन के माध्यम से आसपास के परिक्षेत्र का अवलोकन भी किया ताकि कुदरगढ़ की भौगोलिक संरचना को बेहतर तरीके से समझकर और बेहतर विकास कार्य किया जा सके।उन्होंने क्षेत्र में होने वाले सड़क निर्माण कार्य और अन्य विकास कार्यो का अवलोकन भी किया। जिसमें मंदिर के पास भैंसा घाट का तालाब और मंदिर परिक्षेत्र में लगने वाली दुकान और पार्किंग स्थल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन