: लाखो रूपये के नशीली कफ सिरप के साथ मोटर सायकल जप्त...
Wed, Nov 15, 2023
सूरजपुर. प्रतापपुर पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रूपये के नशीली कफ सिरप व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि राजपुर की ओर से प्रतापपुर होते हुए वाड्रफनगर की ओर पल्सर मोटर सायकल में 2 व्यक्ति नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री करने जा रहे है। सूचना पर प्रतापपुर पुलिस ने ग्राम चांचीडांड में घेराबंदी लगाया जो पुलिस को देखकर मोटर सायकल चालक व पीछे बैठा व्यक्ति मोटर सायकल छोड़कर भाग निकले। मोटर सायकल की तलाशी लेने पर बैग से 260 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और फरार दोनों आरोपियों की पतासाजी जारी है।
: ITI भवन से मतदान सामग्री का वितरण...मतदान दल होगा रवाना...
Wed, Nov 15, 2023
सूरजपुर.
आईटीआई भवन पर्री (स्ट्रॉन्ग रूम) से सुबह 06ः00 बजे मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। जिसके लिए ड्यूटी में लगाए गए मतदान दल के लोग सुबह 05ः00 बजे ही अपनी उपस्थिति वहां दर्ज करेंगे। इसके पश्चात मतदान अधिकारी 1, 2, 3 अपने पीठासीन अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करेंगें और अपने सेक्टर अधिकारी और जोनल अधिकारी को रिपोर्टिंग करेंगे। इसके उपरांत वो मतदान सामग्री लेकर मतदान केंद्र की ओर रवानगी करेंगे। मतदान दल और मतदान सामग्री सुरक्षित रूप से मतदान केंद्र में पहुंच जाए इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देश पर सभी तैयारियां पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली गई हैं। पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है ताकि मतदान दल समय पर निकल सके। जिसके तहत सामग्री वितरण केंद्र के पीछे स्थित मैदान पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिसको चार हिस्सों में बांटा गया है। जिसमें तीन हिस्से में तीनों विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04), भटगांव (05) व प्रतापपुर (06) के लिए विधानसभा वार मतदान केंद्र के लिए लगभग 150 बसें खड़ी होगीं। जो कि निर्धारित किए गए रूट के आधार पर मतदान दल को लेकर रवाना होगीं।
: मतदान केन्द्रों में इन पहचान पत्र से होगी मतदान...
Tue, Nov 14, 2023
सूरजपुर.
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान केन्द्रों में वोट देने के लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिसके लिए मतदाता एपिक कार्ड के अलावा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटोग्राफ युक्त पास बुक, श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य बीमा स्कीम के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (आरजीआई) द्वारा नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोग्राफ युक्त पेंशन दस्तावेज एवं केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, पीएसयूएस, पब्लिक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी को जारी किया गया। फोटोग्राफ युक्त सेवा पहचान पत्र व एमपीएस, एमएलएएस, एमएलसीएस को जारी किया गया अधिकारिक पहचान पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड मतदान केन्द्र में प्रस्तुत कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।