ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: महतारी वंदन योजना...ग्राम पंचायतों में पंजीयन प्रारंभ...महिलाओं में जबरदस्त उत्साह...

Admin

Tue, Feb 6, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर.   छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना का फार्म भरना 05 फरवरी से प्रारंभ से हो गया है। महिलाऐं जरुरी दस्तावेेजो के साथ ग्राम पंचायत व आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर 20 फरवरी तक पंजीयन करा सकती हैं।
विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना शुरु की है। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी सीडीपीओ, पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला बाल विकास विभाग समस्त अमला इस योजना के क्रियान्वयन हेतु डटे हैं। दो दिन में जिले के लगभग 44092 महिलाओं ने महतारी वंदन योजना हेतु आवेदन किया है। जिले के समस्त हितग्राही लाभान्वित हो एक भी महिला ना छुंटे इस हेतु घर-घर सम्पर्क कर रहे है। योजना का फायदा एक मार्च से महिलाओं को मिलने लगेगा। योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के मूल निवासी विवाहित महिलाओं को मिलेगा। इससे महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार होगा। सरकार के इस योजना को लेकर महिलाओं को काफी उत्साह है। योजना के लिये 05 फरवरी से जिले के सभी ग्राम पंचायतों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीयन करना प्रारंभ हो गया है, केन्द्रों में महिलाओं का भारी उत्साह है। इस योजना को लेकर पचिरा निवासी प्रियदर्शनीय कुजुर ने कहा की इस योजना के लागू होने से हमें अपने प्रारंभिक व छोटे खर्चाे के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने का ये बहुत बड़ा योजना है। महतारी वंदन योजना को लेकर वे बहुत उत्साहित है, योजना से प्राप्त पैसों की वे अपनी जरुरतों पर खर्च करेगी। तिलसिवां निवासी गुलशन ने बताया की पहले हमें छोटी-छोटी खर्चाे के लिये परेशान होना पड़ता था। एक हजार प्रति माह मिलने से हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी कर सकेगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं छ.ग. के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुलशन ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 महतारी वंदन योजना की फेक ऑनलाइन पोर्टल से सतर्क रहे....
राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की गई है। महतारी वंदन योजना के लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं राज्य शासन की अधिकृत वेबसाईट, ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते है। योजना से जुड़ी फेक वेबसाईट बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्माे के माध्यम से वायरल की जा रही है। फेक वेबसाईट, ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandanyojana.info/beneficiary-apply यह है। इस फेक वेबसाईट, ऑनलाईन पोर्टल पर ऑनलाईन फार्म अपलोड ना करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास चन्द्रबेश सिसोदिया ने बताया कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल  https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में कैम्प प्रभारी द्वारा ऑनलाईन की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की प्री प्रिंटेड पावती दी जाएगी। यह पावती पोर्टल एप से सीधे एसएमएस द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी।  

धोखे से बचें- महतारी वंदन योजना में कई प्रकार की फ्राड (धोखे) की सूचना मिल रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया ने कहा की महतारी वंदन योजना का फ्रॉड प्रत्येक पंचायत के पंचायत भवन में निःशुल्क मिलेगा और आवेदन आन लाईन  में एंट्री की जा सकती है। महतारी वंदन योजना को लेकर कुछ शातिर सायबर ठग लाभ उठाने की कोशिश में है। ये शातिर गैंग फर्जी वेबसाईड वायरल कर महिलाओं को गुमराह करने और ठगने की कोशिश कर सकते है। इस फर्जी योजना को लेकर फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की जरूरत है। किन्तु कई प्रकार के लोग इसमें पैसे लेकर धोखा दे रहे हैं। इससे आम-जन बचें यह छ.ग. शासन का अति महत्वपूर्ण एवं निःशुल्क लाभ सभी हितग्राहियों की प्राप्त होगा। इसमें किसी भी स्तर के परेशानी होने पर जिला प्रशासन सूरजपुर में हेल्प लाईन नम्बर 9165102592, 7566102593 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें