ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का किया गया चयन...

Admin

Mon, Feb 5, 2024

सौरव द्विवेदी

सूरजपुर.  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 दिनांक 11 फरवरी (रविवार) को दो पाली में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं अपरान्ह 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक आयोजित की जावेगी। उक्त परीक्षा का देख-रेख, प्रश्न पत्र के सीलबंद गोपनीय पैकेट्स को परीक्षा केन्द्र तक समुचित सुरक्षा व्यवस्था में पहुँचाना, परीक्षा में अनैतिक कार्यों, नकल आदि को रोकने, परीक्षा समाप्ति पश्चात् अभ्यर्थियों की उपस्थिति की जानकारी एकत्रित करना एवं परीक्षा समाप्ति पश्चात् परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष से सीलबंद पार्सल- (उपस्थिति पत्रक एवं अन्य प्रपत्र), (उपयोग में लाई गई उत्तर पुस्तिकाए), (वीडियोग्राफी की सी.डी), (खराब/अवितरित प्रश्नपत्र पुस्तिकाए) एकत्रित कर नोडल अधिकारी  को जिला कोषालय सूरजपुर में सुपुर्द किया जाना है। जिले में परीक्षा केन्द्र शा.रे.र.मिश्र स्नात्तकोतर महाविद्यालय, शासकीय बालक उ.मा विद्यालय सूरजपुर, शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय सूरजपुर, शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर, ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर को बनाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें