: 23 अगस्त से ग्राम पंचायत में महाअभियान के तहत बनेगा आयुष्मान कार्ड...
Wed, Aug 21, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
जिला प्रशासन की पहल पर 23 अगस्त को आयुष्मान कार्ड को लेकर समस्त ग्राम पंचायतों मे महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान के अंतर्गत जिले के 471 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षक, आयुष्मान ऑपरेटर व अन्य संबंधित कर्मचारियों द्वारा 23 अगस्त को सुबह 09 बजे से शाम 06 बजेे तक आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। नवीन आयुष्मान कार्ड व संशोधन हेतु हितग्राही राशन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व वांछित आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होवें।
: 147 श्रद्धालु श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना...
Wed, Aug 14, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा जिले के स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना 2024 के तहत विशेष ट्रेन द्वारा अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए जिले के 147 श्रद्धालु रवाना हुए। जिसमें सूरजपुर से 54, रामानुजनगर से 28, प्रतापपुर से 33, ओड़गी 28 तथा 4 शामिल हैं।
: हर घर तिरंगा के साथ नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन...
Wed, Aug 14, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर में कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नन्दिनी साहू के मार्गदर्शन में प्रतापपुर ब्लॉक के नगर पंचायत, शहर एवं ग्राम पंचायतों में ’’हर घर तिरंगा कार्यक्रम’’, ’’नशा मुक्त भारत अभियान’’ और संपूर्णता अभियान कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायतों में सुचारू रूप से आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला बाल विकास इत्यादि सभी विभागों के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम, जन जागरूकता रैली आयोजित किया जा रहा है। साथ ही सभी विभागों के द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर तक संपूर्णता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस जागरूकता रैली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतापपुर विधानसभा के विधायक श्रीमती शंकुतला सिंह पोर्ते की उपस्थिति में रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं परमहंस विद्यालय प्रतापपुर, उर्सुलाइन मा. विद्यालय प्रतापपुर, अचीवर्स कान्वेंट इंग्लिश मीडियम के स्कूली बच्चे रैली में उपस्थित थे। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती ललिता भगत, विनोद कुमार प्रजापति एबीपीएफ एनआरएलएम बी.पी.एम. जनपद पंचायत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुए थे।