: वाहन चालक के लिए पुलिस का नेत्र परीक्षण शिविर, आख सही रहेंगे तो सड़क पर दुर्घटनाएं कम होगी...
Mon, Dec 30, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिले में यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाने, सड़क दुर्घटना कम करने की रणनीति को लेकर यातायात पुलिस ने नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाते हुए नेशनल हाईवे पर बस, ट्रक व छोटे-बड़े चार पहिया वाहन के चालकों का नेत्र का परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टर से कराया है। इस कैम्प में आंखों की जांच के लिए आए वाहन चालकों को यातायात प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन कड़ाई से करने की समझाईश दी। आज नेशनल हाईवे 43 पर रेड़ नदी के पास टोल प्लाजा में वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। जिला चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सक डॉ. मुकेश राजवाड़े ने 93 वाहन चालको की आंखों का परीक्षण किया गया जिनमें 63 चालकों के नेत्र सही पाया गया शेष चालकों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई जिन्हें चश्मा लगाने की हिदायत देते हुए जरूरी दवाई दी गई। यातायात प्रभारी ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बस, ट्रक व छोटे चार पहिया वाहन के चालकों की आंखों की जांच कराना है। वाहन चालकों के नेत्र सही रहेंगे तो सफर के दौरान सड़क पर दुर्घटनाएं कम होगी और लोग सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान एएसआई चमरू राम सहित यातायात के जवान सक्रिय रहे।
: 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ाया...
Sat, Dec 28, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. शुक्रवार को आबकारी वृत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम श्यामनगर थाना भटगांव के रहने वाले धनेश्वर यादव पिता मोहर लाल उम्र 40 वर्ष के पास से 15 लीटर हाथभट्टी से बने कच्ची महुआ शराब बरामद कर जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।उक्त कार्यवाही में वृत प्रतापपुर प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा, आबकारी मुख्य आरक्षक कृष्णा कुशवाहा, पारस नाथ राजवाड़े, आबकारी आरक्षक कमलेश्वर राजवाड़े, महिला सैनिक बिंदु राजवाड़े, देवेंद्र कुमारी रहे।
: निःसंतान है कहने पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार...
Sat, Dec 28, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. दिनांक 27.12.24 को ग्राम ब्रम्हपुर पटेलपारा प्रेमनगर निवासी दिलभरन बिंझिया ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 दिसम्बर को घर के पीछे बाड़ी में पड़ोसी आरोपी सूरज देव टेकाम जिसका कोई संतान नहीं है उसे घासीराम की पत्नी के द्वारा निःसंतान है कहने पर आवेश में आकर लोहे का फरसा से मारकर घासीराम की हत्या कर दिया। सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 140/24 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रेमनगर पुलिस ने प्रकरण की विवेचना कर आरोपी सूरज देव टेकाम पिता नार सिंह उम्र 40 वर्ष को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फरसा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।