ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: वाहन चालक के लिए पुलिस का नेत्र परीक्षण शिविर, आख सही रहेंगे तो सड़क पर दुर्घटनाएं कम होगी...

Admin

Mon, Dec 30, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिले में यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाने, सड़क दुर्घटना कम करने की रणनीति को लेकर यातायात पुलिस ने नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाते हुए नेशनल हाईवे पर बस, ट्रक व छोटे-बड़े चार पहिया वाहन के चालकों का नेत्र का परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टर से कराया है। इस कैम्प में आंखों की जांच के लिए आए वाहन चालकों को यातायात प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन कड़ाई से करने की समझाईश दी। आज नेशनल हाईवे 43 पर रेड़ नदी के पास टोल प्लाजा में वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। जिला चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सक डॉ. मुकेश राजवाड़े ने 93 वाहन चालको की आंखों का परीक्षण किया गया जिनमें 63 चालकों के नेत्र सही पाया गया शेष चालकों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई जिन्हें चश्मा लगाने की हिदायत देते हुए जरूरी दवाई दी गई। यातायात प्रभारी ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बस, ट्रक व छोटे चार पहिया वाहन के चालकों की आंखों की जांच कराना है। वाहन चालकों के नेत्र सही रहेंगे तो सफर के दौरान सड़क पर दुर्घटनाएं कम होगी और लोग सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान एएसआई चमरू राम सहित यातायात के जवान  सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें