ब्रेकिंग

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

सूचना

: 15 दिन में 53046 पशुओं का टीकाकरण...

Admin

Fri, Jun 16, 2023

सूरजपुर.  उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें के मद्देनजर जिले में संचालित 360 गौठानों एवं गौठान ग्रामों में पशु चिकित्सा शिविरों  का आयोजन 01 जून 2023 से किया जा रहा है। 01 जून 2023 से 15 जून तक कुल 234 गोठान एवं ग्राम गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें अभी तक कुल 53046 पशुओं में एच.एस. बी.क्यू. का संयुक्त टीकाकरण किया गया है। वही 1534 पशुओं का उपचार तथा 9317 पशुओं का डिवर्मिंग एवं औषधि वितरण किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से 9815 किसान लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह बसदेई गौठान में लेयर यूनिट डॉ. विवेक प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 560 अंडों का उत्पादन एवं खोपा गोठान में डॉ. चन्द्रकांत पैकरा के देखरेख में लेयर यूनिट से 480 अंडे का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें