ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत शनिवार को...जिले के सभी न्यायालयों में होगी पक्षकारों की चहल-पहल...

Admin

Thu, Feb 9, 2023

सूरजपुर.  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन में जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर गोविन्द नारायण जांगडे के मार्गदर्शन में 11 फरवरी को जिला न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं कुटूम्ब न्यायालय सूरजपुर तथा जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों में हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में प्रकरणों की सुनाई किये जाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर में 07 खण्डपीठों का गठन किया गया है, वहीं तालुका न्यायालय प्रतापपुर में 02 तथा राजस्व न्यायालयों में सुनवाई हेतु 20 खण्डपीठों का गठन किया गया है। 11 फरवरी के हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में वर्चुअल एवं फिजिकल दोनों ही माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई की जावेगी। लोक अदालत में न्यायालयों मे लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, परिवारिक विवाद व अन्य राजीनामा योग्य राजस्व प्रकरणों तथा बैंक ऋण, विद्युत, जल के बकाया देयकों का प्री-लिटिगेशन प्रकरण को नेशनल लोक अदालत में सुनवाई हेतु रखे जाएंगे। राजस्व विभाग के मामले सुनवाई हेतु राजस्व न्यायालयों में ही रखे जाएंगे। लोक अदालत एक ऐसा मंच है, जहां न्यायालयों में लंबित वाद-विवाद/मुकदमें या प्री-लिटिगेशन चरण के मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाता है। लोक अदालत विवादों के निपटारे का वैकल्पिक माध्यम है, जहां श्रम, धन, की बचत होती है, वहीं लोगों के मध्य आपसी विवाद हमेशा के लिए समाप्त होने के साथ आपसी बैर की भावना हमेशा के लिए समाप्त होेने से लोगों को त्वरित न्याय प्राप्त होता है जिलेवासियों से अपील है 11 फरवरी 2023 के हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपने अपने मामले को आपसी समझौते के आधार पर हमेशा के लिए समाप्त करने हेतु वर्चुअल एवं फिजिकल दोनों ही माध्यम उपस्थित होवें। वर्चअल मोड़ पर उपस्थित होने के लिए जिला न्यायालय सूरजपुर की वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/surajpur  लिंक पर क्लीक कर वर्चुअल मोड पर जुडा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें