ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: स्वस्थ जीवन के लिए योग अत्यन्त आवश्यक ....जांगड़े

Admin

Wed, Jun 21, 2023

सूरजपुर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर सूरजपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगा कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश समेत सभी न्यायिक अधिकारीगण, चीफ असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल एवं कर्मचारीगण योग प्रशिक्षक मनोज जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित होकर प्रातः 7.00 बजे से 8.00 बजे तक योगाभ्यास कर प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिये। योगा कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश गोविन्द नारायण जांगड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि हमें रोज योग करना चाहिये, योग से शरीर की कई प्रकार की बिमारियां एवं शारीरिक परेशानियां दूर होने के साथ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। प्राचीन काल से ही योग को स्वस्थ जीवन के अत्यंत आवश्यक माना गया है। इसलिये हमें स्वस्थ रहने के लिये रोज योग करना चाहिये।

योग दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी में बेटियों का किया गया सम्मान...

भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के आदेशानुसार केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के 2044 आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रातः 07.00 बजे जिले अंतर्गत लगभग 40 हजार से अधिक बच्चियों को चंदन तिलक लगाकार उनका सम्मान किया गया। जिससे बच्चियों को प्रोत्साहित किया जा सके साथ ही उन्हें उनके भविष्य हेतु काउंसिंलिंग भी प्रदान की गई। जिससे वे अपना भविष्य उज्जवल कर सकें और जिले में लिंगानुपात को बढ़ावा मिल सके। आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत हर घर आंगन योग के तहत् विभिन्न कार्यक्रम जिले के सभी 2044 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित किये गये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें