ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: स्कूल परिसर से पम्प की चोरी... दो आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Fri, Jun 16, 2023

सूरजपुर. भटगांव के स्कूल परिसर से समरसिबल पम्प चोरी मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है.
शासकीय उ.मा.वि. भटगांव के प्राचार्य पतिराम तोमर ने थाना भटगांव में शिकायत दर्ज कराया कि नगर पंचायत के द्वारा स्कूल परिसर में समरसिबल पम्प लगवाया गया था, बीते दिन समरसिबल को चालू करने पर पानी नहीं आया जाकर देखा तो समरसिबल पंप को कोई अज्ञात चोर केबल तार सहित चोरी कर ले गये और पाईप को तोड़ कर फेंक दिए। जिस पर भटगांव पुलिस ने धारा 379, 427 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ईठा भट्टा निवासी फुकली एवं गोलू द्वारा समरसिबल पम्प बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे है सूचना पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों ने चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर समरसिबल पम्प व तार कीमत करीब 25 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी सहजाद खान उर्फ फुकली पिता अब्दुल रसीद एवं शुभम जायसवाल उर्फ गोलू पिता शेखर जायसवाल निवासी ईटा भट्ठा को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें