ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: शराब के नशे में खा गया बकरे की आँख...तड़पकर हुई मौत...

Admin

Mon, Jul 3, 2023

सूरजपुर. शराब का नशा और बकरे खाने की भूख ने अधेड़ की जान ले ली। बीती रात नगर सीमा से लगे पर्री में रामानुजनगर ब्लाक के मदनपुर का रहने वाले बागर साय पिता बितू राम उम्र लगभग 50 वर्ष खोपा धाम से बकरे का सिर लेकर अपने परिजनों के साथ पहुंचा और शराब पीकर वही बकरे की मांस पकाने की तैयारी की जाने लगी इसी बीच वह जब शराब के सुरूर में आया तो अधपका मांस को चाव से खाने भीड़ गया।परिजनों ने मना भी किया कि पकने दे पर सुरूर में उसे कुछ सुझा नही और बकरे की आंख को जैसे ही निगला कि वह गले मे जाकर फंस गया। देखते देखते वह अकबक कर तड़पने लगा। परिजन कुछ समझ पाते इसके पहले उसने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजन उसे जिला स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बागर सिंह की मौत कच्चा मांस के रुप में बकरे की आंख खा लेने जिससे दम घुटने से हुई है। इसके साथ ही डाक्टर ने लोगों से कच्चा मांस नही खाने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें