ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न...राजनैतिक दलों की द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा

Admin

Fri, Jun 2, 2023

सूरजपुर.   अनुविभागीय कार्यालय सूरजपुर के सभा कक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टुबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध मे चर्चा की गई। बैठक मे बताया गया कि कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के तहत् 25 मई 2023 से  23 जून 2023 तक बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जावेगा। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण अंतर्गत 24 जून 2023 से 24 जुलाई 2023 तक मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन , सािल परिवर्तन  एवं 1500 से अधिक मतदान मतदाता वाले मतदान केन्द्रो का विभाजन का कार्य किया जावेगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को किया जावेगा। 02 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची मे नाम जोड़ने मतदाता सूची मे नाम विलोपन कराने एवं नाम संशोघन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जावेगा। उक्त बैठक मे जिला पंचायत सदस्य बिहारी लाल कुलदीप , अजय अग्रवाल , गैबीनाथ साहू, ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, दुहन राजवाडे़, सुपारी लाल राजवाड़े, राजेन्द्र साहु, उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें