ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: युवक-युवतियों के लिए हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण...

Admin

Tue, Jul 4, 2023

सूरजपुर.  अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक एवं  युवतियों के लिए हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण योजना अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाना है। वर्ष 2023-24 के लिये हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में कैरियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले प्रदेश के युवक, युवतियों से 20 जुलाई 2023 समय शाम 05.00 बजे तक पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्ते विभाग की वेबसाइट  www.tribal.cg.gov.in  पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा अथवा कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास में उपस्थित होकर जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपरोक्त प्रशिक्षण अंतर्गत कुल 100 छात्र एवं छात्राओं को लाभान्वित किया जायेगा। बजट उपलब्धता के आधार पर लक्ष्य परिवर्तनशील होगा। यह प्रशिक्षण, पूर्णकालिक होगा। प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम अथवा नौकरी व व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण व्यय विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण आवासीय है। प्रशिक्षण में छात्रावास एवं मेस की सुविधा भी निःशुल्क होगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण देने वाली संस्था द्वारा जॉब प्लेसमेंट की प्रक्रिया से प्रशिक्षण से संबंधित जॉब भी उपलब्ध करायी जायेगी। शेष पूर्व की भांति यथावत रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें