ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: मानसून में प्राकृतिक आपदा बचाव व राहत तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए समीक्षा बैठक...

Admin

Tue, Jul 4, 2023

सूरजपुर. कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक आहुत की गई। बैठक में मुख्य  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। जिले में पेयजल की शुद्धता बनाये रखने के लिये नगर एवं ग्राम स्तर पर कुआं, हैण्डपंप आदि तथा बिगड़े हैण्डपंपों को तत्काल सुधार करने तथा पानी  निकासी व साफ-सफाई  के लिए कलेक्टर द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का परिपालन संबंधित अधिकारियों के द्वारा युद्ध स्तर पर कराए भी जा रहा है। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में स्थापित कुल 14 हजार 104 हैण्डपंपों में 14 हैण्डपंप  मैकेनिकों के माध्यम से क्लोरिनेशन का कार्य कराया जा रहा है तथा बिगड़े हैण्डपंपों का सुधार कर भी सतत् कराए जा रहा है। इसके अतिरिक्त हैण्डपंप के आस पास जमे  हुए पानी के निकासी व साफ सफाई के लिये ग्रामवासियों को  बेहतर सुझाव दिए जा रहे हैं ताकि शुद्ध पेयजल के साथ-साथ जल जनित बीमारियों से भी बचा जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें