ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: बारात देखने गई युवती संदिग्ध अवस्था मे बेहोश मिली...इलाज के दौरान हुई मौत...

Admin

Wed, May 31, 2023

सूरजपुर. बिहारपुर चाँदनी क्षेत्र के कोलुआ में बारात देखने गई युवती सुबह संदिग्ध अवस्था मे बेहोश मिलने पर अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान मौत हो गई. पूरा मामला शुक्रवार कोल्हुआ गांव की है जहाँ मध्यप्रदेश के सेमरिया से रात आई थी जिसे देखने के लिए रात 17 वर्षीय पंडो जनजाति की गर्भवती युवती अपने एक सहेली के साथ गई थी. जिसकी सुबह घर से कुछ ही दूरी पर अर्धनग्न अवस्था बेहोश मिली. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर लाया गया जहाँ पर स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर मध्यप्रदेश के बैढ़न अस्पताल रेफर किया गया. जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गई. पूरे मामले में परिजनों ने पुलिस थाना में सूचना देने पर पंचनामा तैयार कर पीएम कराकर शव परिजन को सौप दिया गया. फिलहाल युवती की मौत कैसे और क्यो हुई, अभी तक रहस्य बना हुआ है. ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस कुछ लोगो को पकड़ी थी और पूछताछ भी की है. फिलहाल 5 दिन गुजर जाने के बाद भी युवती की मौत की वजह इसके आरोपी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही जिससे लोगो मे नाराजगी व्याप्त है.

युवती की मौत के संबंध में जानने के लिए चाँदनी थाने टीआई से संपर्क किया गया पर उन्होंने ने फोन उठाना उचित नही समझा, इसी तरह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह से संपर्क किया गया तो यही हाल रहा. जिससे अंदाज लगाया जा सकता है किस तरह की जवाबदारी निभाते है अधिकारी और कैसी कानून व्यवस्था का क्या हाल है. अपराधी खुले आम अपराध करने में व्यस्त है और पुलिस सब कुछ देखते हुए भी धृतराष्ट्र की तरह मूकदर्शक बनी हुई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें