ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दो दिवसीय सीआरपी प्रशिक्षण संपन्न...प्रशिक्षण में महिलाओं को जागरूक कर दी गई जानकारी...

Admin

Fri, Feb 10, 2023

सूरजपुर.    दीनदयालय अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन दो दिवसीय 30 सीआरपी प्रशिक्षण आश्रय स्थल में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में सूरजपुर जिला अंतर्गत सभी 6 नगरीय निकायों के सीआरपी लोगों को मिशन प्रबंधक प्रवीन घोष एवं राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन के मिशन से आए अतिथि प्रशिक्षक गायत्री राजवाड़ें एवं सुनीता राजवाड़े के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण में महिलाओं को जागरूक करने, शहरी आजीविका ज्योतिष के सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास घटक अंतर्गत स्व सहायता समूह का गठन, पंचसूत्र, तीन माड्यूल, रजिस्टर रख-रखाव, स्व सहायता समूह को आवर्ति निधि, समुह ऋण, बैंक लिकेंज, क्षेत्रीय संगठन का गठन, क्षेत्र स्तरीय संगठन को आवर्ति निधि, शहर स्तर का संगठन का गठन के अलावा शहरी पथ विक्रेताओं हेतु योजनायों सहित शासन की अन्य योजनाओं की भी विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए एवं समूह की महिलाओं को इन योजनाओं से लाभांवित करने हेतु बताया गया। दुसरे दिवस में श्रम कार्यालय के अधिकारी तिलेष्वरी राजवाड़े एवं डोलामणी मांझी द्वारा सीआरपी को मोबाईल एप केे माध्यम से समूह के सभी पात्र महिलाओं के श्रम कार्ड बनाने हेतु विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया और अधिक से अधिक श्रम कार्ड बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें