: टमाटर हुआ लाल...टमाटर से सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल...सब्जियों के बढ़ते दाम से लोग है परेशान...
Admin
Wed, Jul 5, 2023
राजेश सोनी
सूरजपुर. महगाई से लोगों का हाल बेहाल है सब्जियों के दामों में आग लगी हुई है बारिश होते ही टमाटर के भाव अधिक है.पेट्रोल-डीजल, गैस के बाद सूरजपुर में टमाटर का भाव 130 रूपये प्रतिकिलो की दर पर पहुंच गया है. गुस्से से लाल टमाटर 10 दिन पहले सब्जी बाजार में 20 से 30 रुपये किलो बिक रहा था. कीमत में एकाएक बढ़ोतरी होने से मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार के सब्जी का जायका बिगड़ रहा है. टमाटर के अलावा परवल, गोभी, बरबट्टी, करेला, डोड़का, पालक सहित अन्य हरी सब्जियों का दाम भी 40 से 50 रूपए प्रतिकिलो है. सब्जियों के दाम में आग लग जाने से गृहणियों की घरेलू बजट बिगड़ने के साथ ही अब साग सब्जियों की मात्रा में कटौती भी शुरू हो गई है. गौरतलब है कि सूरजपुर,सरगुजा, बलरामपुर जिले में भी सब्जी उत्पादक किसानों की संख्या काफी है. मगर मौजूदा समय में अब स्थानीय टमाटर कम बचा है और इस सीजन में पहली बार टमाटर बाहर से मंगाना पड़ा.सूरजपुर सहित सरगुजा संभाग मुख्यालय में हर रोज दो ट्रक से अधिक की टमाटर की खपत है. आम तौर पर शहर के थोक सब्जी मंडी कंपनी बाजार में सिलफिली, लुण्ड्रा, दरिमा, अजिरमा, कल्याणपुर, बतौली, लखनपुर, उदयपुर, जशपुर सहित अन्य इलाकों से टमाटर सहित अन्य सब्जियों की आवक होती है. थोक सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक मौजूदा समय में एक-दो दिनों पूर्व से स्थानीय टमाटर की आवक कम होने के साथ किल्लत की स्थिति बनने से कीमत में उछाल आया है. मांग को देखते हुए बाहर टमाटर मंगाया जा रहा है.अगले 15 दिनों में कीमतें नरम होने और एक महीने में सामान्य हो जाने की उम्मीद है.
विज्ञापन
विज्ञापन